Chandra Gochar 2024: शास्त्रों में बताया गया है कि राधाष्टमी के दिन व्रत करने से भक्तों को सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन चंद्रदेव अपना राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में चंद्रदेव को मन का स्वामी बताया गया है। इस साल चंद्रदेव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों पर राधा और श्री कृष्ण की विशेष कृपा बरसेगी । आइए जानते हैं कौन सी है वो दो राशियां जिनकी किस्मत बदलने वाली है ।
चंद्र गोचर
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस वर्ष 11 सितंबर यानि आज चंद्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रदेव के स्थान परिवर्तन से सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर देखने को मिलेगा। इस बार चंद्रदेव का गोचर होना दो राशियों के लिए धन प्राप्ति का योग लेकर आ रहा है। आज रात 9:21 पर चंद्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे।
वृश्चिक राशि
गोचर के बाद वृश्चिक राशि वाले जातकों को चंद्रदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। गोचर के बाद चंद्र देव वृश्चिक राशि के द्वितीय भाव में आ जाएंगे। चंद्रदेव के दूसरे भाव में आ जाने से वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। साथ ही मन भी प्रसन्न रहने लगेगा और जातक कहीं यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। यदि इस दिन वृश्चिक राशि के जातक दान करते हैं तो मनचाहा फल प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
चंद्र देव गोचर होने से कुंभ राशि वालों को भी खास लाभ प्राप्त मिलेगा। कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इस दिन कुंभ राशि वालों को भगवान शिव की कृपा से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इतना ही नहीं चंद्रदेव और शिवजी की कृपा से कमाई में भी बढ़ोतरी होगी। जो बिजनेस करते हैं उनके लिए यात्रा का योग भी बन सकता है। परिवार में बड़े भाई का प्यार मिलेगा और पत्नी से भी प्रेम बढ़ेगा। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
ये भी पढ़ें:Chandra Grahan 2024: चंद्रग्रहण इन 5 राशियों के लिए होगा बेहद खतरनाक! जानें कैसा पड़ेगा असर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Indira Ekadashi 2026: 6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 hr agoSharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
15 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
21 hrs agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
21 hrs agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
23 hrs agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
1 day agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
1 day agoKarwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
1 day agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
1 day agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines