News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Chandra Grahan 2024: 18 सितम्बर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। भारत में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण सुबह 6:11-10:17 सुबह तक रहेगा। ज्योतिषीय गणना कहती है कि इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं 5 राशियों के लिए यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
इस राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण के प्रभाव से आने वाले समय में कुछ अच्छे कार्य हो सकते हैं। हालांकि इन जातकों को सावधानी भी बरतनी होगी, नहीं तो संकट में फंस सकते हैं।
मकर राशि वाले जातकों पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन जातकों को गलत काम करने से बचना होगा नहीं तो मुसीबतों से घिर सकते हैं। इस जातक के लोगों ने अगर कर्ज ले रखा है तो उसे शीघ्र चुकाने की कोशिश करें।
कुंभ राशि वालों का मन ग्रहण के प्रभाव के कारण भटक सकता है, जिसकी वजह से उन्हें लक्ष्य को पाने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए जितना हो सके मन को स्थिर रखने की कोशिश करें।
चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण वृश्चिक राशि वाले जातक से कुछ लोग गलत काम भी करवा सकते हैं। इसलिए उन्हें सचेत रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। ग्रहण के प्रभाव के कारण विदेश यात्रा का योग बनने की सम्भावना है, लेकिन जो लोग बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रहण के प्रभाव के कारण जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। भाई-बहन या दोस्तों के साथ यात्रा का योग बन सकता है।
चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव के कारण दोस्तों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। हालांकि रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
चंद्र ग्रहण के आंशिक प्रभाव के कारण मन विचलित रहेगा। जीवन साथी के साथ झगड़ा भी हो सकता है। इसलिए अपनी भाषा पर संयम बनाएं रखें।
इस राशि के लोगों को धन की हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
इस राशि के लोगों को ग्रहण के प्रभाव के कारण व्यापार या बिजनेस में हानि होने की संभावना है।
ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के लोगों को ज्यादा क्रोध आ सकता है। इसलिए शांत रहने का प्रयास करें।
कन्या राशि वालों को ग्रहण के प्रभाव के कारण कुछ अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकती है।
ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: भादो पूर्णिमा के चंद्र ग्रहण से 3 राशियों को धन हानि के योग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।