आज श्रावण मास का पहला दिन है. सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु श्रद्धालु देर रात से कतार में लगे हुए हैं. तड़के 3 बजे बाबा महाकाल के पट खोले गए फिर भस्मारती शुरू हुई, इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन का लाभ लिया. श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना माना गया है, मान्यता है की श्रावण महीने में शिव आराधना करने से सभी कष्टों से तुरंत मुक्ति मिलती है.
यह भी पढ़ें:- Sawan 2026: आज शुरू हुआ सावन, महादेव की कृपा के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती
महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह का मंजर
श्रावण की शुरुआत के पहले दिन आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई. भस्मारती के पहले बाबा को कोटि तीर्थ कुंड के जल से स्नान करवाकर महा पंचामृत अभिषेक किया गया जिसमें दूध ,दही ,घी ,शहद व फलों के रसों से अभिषेक हुआ. अभिषेक के बाद भांग और चंदन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराए गए. उसके बाद बाबा को भस्म चढ़ाई गई. इसके बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई. भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार करते है, इसलिए आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहोल है दिखाई दे रहा है.
सावन में क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा?
अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि इस महीने में कावड़ यात्रा क्यों निकाली जाती है? बता दें कि, सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. मान्यता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हैं और मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं. इस दौरान भक्त कंधे पर कांवड़ में गंगाजल रखते हैं और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अपनी यात्रा पूरी करते हैं. मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया था. विष के प्रभाव से उनका शरीर तपने लगा, तब सभी देवी-देवताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया, जिससे उन्हें शीतलता मिली. इसी घटना के बाद भगवान शिव पर जल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई.
यह भी पढ़ें:- Weather Update Today: दिल्ली-UP समेत 22 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
3 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
3 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
5 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
6 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
22 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines