Money Frog Benefits: फेंगशुई में कुछ ऐसे प्रतीक माने जाते हैं, जो धन, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक बताए गए हैं. इन्हीं में से एक है ‘तीन टांग वाला मेंढक’, जिसे मनी फ्रॉग (Money Frog) कहा जाता है. चीन की प्राचीन मान्यताओं से जुड़ा यह प्रतीक आज भारत के कई घरों और दफ्तरों में भी देखा जाने लगा है. माना जाता है कि सही तरीके और सही स्थान पर रखा गया मनी फ्रॉग आर्थिक स्थिरता और अवसरों को आकर्षित करता है. आइए जानते हैं, फेंगशुई में इस तीन टांग वाला मेंढक क्यों इतना शुभ और लकी माना जाता है और घर और ऑफिस में रखने के क्या फायदे हैं?
तीन टांग वाले मेंढक की विशेषताएं
मनी फ्रॉग सामान्य मेंढक से अलग होता है. इसके दो अगले पैर और एक पिछला पैर होता है. इसके मुख में अक्सर एक गोल चीनी सिक्का लगा रहता है, जो धन और समृद्धि का संकेत माना जाता है. इसकी पीठ पर विशेष चिन्ह, रेखाएं या प्रतीक बने होते हैं, जो संतुलन और ऊर्जा के प्रवाह को दर्शाते हैं.
फेंगशुई में महत्व
फेंगशुई मान्यता के अनुसार तीन टांग वाला मेंढक धन की ऊर्जा को खींचने वाला प्रतीक है. इसे जिन चान कहा जाता है. यह ताओ दर्शन से जुड़े लिउ हाइचान नामक दिव्य पुरुष से संबंधित माना जाता है. यही कारण है कि इसे केवल धन ही नहीं, बल्कि समझदारी और सही निर्णय का भी प्रतीक माना गया है.
यह भी पढ़ें: Baba Vanga 2026 Predictions: 2026 का खौफनाक सच, बाबा वेंगा की चेतावनी, भीषण युद्ध और बड़े राजनेताओं का पतन
घर में रखने के फायदे
घर में मनी फ्रॉग रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है. यह अचानक होने वाले खर्च को संतुलित रखने में सहायक माना जाता है. साथ ही घर के वातावरण में सकारात्मकता बढ़ाने और नकारात्मक सोच को कम करने का संकेत भी इससे जोड़ा जाता है. इसे मुख्य द्वार के पास अंदर की ओर रखना शुभ माना जाता है, ताकि धन घर के भीतर आए.
ऑफिस और व्यापार में उपयोग
ऑफिस या दुकान में मनी फ्रॉग रखने से काम में स्थिरता और लाभ के अवसर बढ़ने की मान्यता है. इसे कैश काउंटर, तिजोरी या डेस्क के पास रखा जा सकता है. ऐसा कहा जाता है कि इससे निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और व्यापार में रुकावटें कम होती हैं.
सही दिशा और स्थान
मनी फ्रॉग को हमेशा साफ स्थान पर रखना चाहिए. इसका मुख अंदर की ओर होना जरूरी माना जाता है. इसे जमीन पर सीधे न रखें, बल्कि मेज या शेल्फ पर रखें. सप्ताह में एक बार इसे साफ कपड़े से पोंछना भी अच्छा माना जाता है.
किन जगहों पर न रखें
फेंगशुई के अनुसार मनी फ्रॉग को बाथरूम, रसोई या शयन कक्ष में नहीं रखना चाहिए. इन स्थानों पर रखने से धन की ऊर्जा कमजोर होने की बात कही जाती है. सीढ़ियों के नीचे या बहुत भीड़ वाली जगह पर रखना भी उचित नहीं माना जाता.
यह भी पढ़ें: Broom Vastu Tips: घर में झाड़ू से जुड़ी ये गलती रोक सकती है बरकत, नुकसान से बचने के लिए न करें ये काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
13 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
14 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
16 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
17 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
19 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines