Broom Vastu Tips: घर में झाड़ू से जुड़ी ये गलती रोक सकती है बरकत, नुकसान से बचने के लिए न करें ये काम

Broom Vastu Tips: हिन्दू धर्म और वास्तु शास्त्र में झाड़ू सिर्फ सफाई का साधन नहीं, बल्कि लक्ष्मी और ऊर्जा से जुड़ी मानी गई है. क्या आप जानते हैं, जाने-अनजाने झाड़ू से जुड़ी कोई भी गलती बरकत रोक सकती है? झाड़ू से जुड़ा गलत स्थान, समय या अपमान कैसे बढ़ा सकता है आर्थिक नुकसान, जानिए वे गलतियां जिन्हें करना अवॉयड चाहिए.

Broom-Vastu-Tips

Broom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु का अपना महत्व है. झाड़ू को केवल सफाई का साधन नहीं माना गया है, बल्कि इसे घर की नकारात्मक ऊर्जा हटाने और सकारात्मकता बनाए रखने वाला साधन माना गया है. यदि झाड़ू का स्थान, समय और उपयोग सही नहीं होता है, तो इसका असर सीधे धन, सुख और शांति पर पड़ता है.

विज्ञापन

हिन्दू धर्म और वास्तु मान्यताओं के अनुसार झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से जुड़ा है. झाड़ू घर की गंदगी के साथ नकारात्मक ऊर्जा को भी बाहर निकालती है. अगर झाड़ू का अपमान होता है या गलत तरीके से रखी जाती है, तो आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं, झाड़ू से जुड़ी क्या-क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?

विज्ञापन

क्या है झाड़ू रखने की सही दिशा?

झाड़ू को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए. यह दिशा धन और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र मानी जाती है. यहां झाड़ू रखने से घर में धन का आगमन रुक सकता है. झाड़ू को दक्षिण या दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना गया है.

झाड़ू को क्यों रखें नजरों से दूर?

वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए. झाड़ू को ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए जहां वह बार बार दिखाई दे. स्टोर रूम, बाथरूम के पीछे का कोना या बंद अलमारी इसके लिए उचित स्थान हैं. इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

विज्ञापन

क्यों न रखें झाड़ू पर पैर?

झाड़ू पर पैर रखना वास्तु दोष माना गया है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं. इसके कारण धन हानि और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. अगर भूल से पैर लग जाए, तो झाड़ू को सम्मानपूर्वक एक ओर रख देना चाहिए.

विज्ञापन

क्या है नई झाड़ू खरीदने का शुभ दिन?

वास्तु के अनुसार शनिवार के दिन नई झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है. नई झाड़ू को घर लाकर तुरंत उपयोग में नहीं लेना चाहिए. पहले उसे साफ स्थान पर रखें और अगले दिन से प्रयोग करें. पुरानी झाड़ू को रात के समय घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए.

किचन में झाड़ू रखना क्यों हैअशुभ?

किचन अन्न और स्वास्थ्य का स्थान है. यहां झाड़ू रखने से घर में अन्न की कमी और खर्च बढ़ने की संभावना मानी जाती है. इसलिए झाड़ू को रसोई से दूर रखना आवश्यक है.

विज्ञापन

क्या है झाड़ू लगाने का सही समय?

सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना उचित नहीं माना गया है. शाम के समय झाड़ू लगाने से धन बाहर जाने का संकेत माना जाता है. सुबह सूर्योदय के बाद झाड़ू लगाना सबसे अच्छा माना गया है.

जानें पुरानी झाड़ू से जुड़ा नियम

घर में बहुत पुरानी या टूटी हुई झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. ऐसी झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती है. समय समय पर झाड़ू बदलते रहना शुभ माना गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ