Mole on Chin: कैसा होता है ठोड़ी पर तिल का होना? सामुद्रिक शास्त्र से जानिए इनका स्वभाव और व्यक्तित्व

Mole on Chin: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों पर तिल होने का खास महत्व बताया गया है. शरीर के अलग-अलग अंग पर तिल होने का अलग अर्थ होता है. अगर किसी की ठोड़ी पर तिल होता है तो उसका स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है चलिए जानते हैं.

कैसा होता है ठोड़ी पर तिल का होना

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Mole on Chin: व्यक्ति के बारे में कई तरीकों से जान सकते हैं. किसी व्यक्ति के शरीर पर तिल होने से उसके व्यवहार और स्वभाव को जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों पर तिल का खास महत्व बताया गया है. चेहरे पर अलग-अलग जगह तिल होने का अलग अर्थ होता है. व्यक्ति की ठोड़ी पर तिल होना कैसा होता है इसके बारे में आप सामुद्रिक शास्त्र से जान सकते हैं. ठोड़ी पर किस जगह तिल होना किस बात का संकेत होता है इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ठोड़ी के बीच में तिल

जि लोगों की ठोड़ी के बीच तिल होता है वह लोग मन के बहुत ही मनमौजी होते हैं. यह लोग अपने जीवन से कई उम्मीद रखते हैं. यह लोग खुद खुश रहना पसंद करते हैं और साथ ही दूसरों को खुश रखना पसंद करते हैं. इन्हें महंगी चीजें खरीदने का शौक होता है. इन लोगों का अधिक खर्च शौक की चीजों पर होता है.

Advertisment

ठोड़ी के दाएं में तिल

अगर ठोड़ी के दांए हिस्से में तिल है तो यह लोग कलात्मक होते हैं. इन लोगों को एक जगह पर स्थिर रहना पसंद नहीं होता है. यह लोग करियर और जगह को बदलते रहते हैं. यह लोग मल्टीटैलेंटेड होते हैं. यह लोग ऊंचे पदों पर पहुंचकर काम करते हैं और इन लोगों में घमंड नहीं होता है. यह लोग अहंकार से दूर रहते हैं.

ठोड़ी के बाएं में तिल

ठोड़ी के बाएं में तिल होने वाला व्यक्ति अक्सर कंजूस होता है. इन लोगों को जरूरते पूरी करने में परेशानी होती है. यह लोग दोस्ती निभाने में बहुत ही अच्छे होते हैं. अगर यह लोग किसी से मिलते हैं तो पूरी विनम्रता के साथ मिलते हैं. इन लोगों से मिलने के बाद लोग इन लोगों के फैन हो जाते हैं. इनका व्यवहार सामने वाले को इनके सामने झुका देता है. यह लोग सभी का साथ दिल से निभाते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ