Mokshada Ekadashi Upay: मोक्षदा एकादशी पर करें इन 3 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, जबरदस्त ग्रोथ से बदल जाएगी किस्मत

Mokshada Ekadashi Upay: मोक्षदा एकादशी जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति दिलाने वाली विशेष तिथि है और इसे गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. आइए जानते हैं, इस दिन जाप किए जाने वाले 3 शक्तिशाली मंत्र, जो जीवन में जबरदस्त ग्रोथ और किस्मत में बदलाव ला सकते हैं?

mokshada-ekadashi-2025-upay

Mokshada Ekadashi Upay: हिन्दू पंचांग में हर महीने दो एकादशियां आती हैं, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की. हिन्दू धर्म में ये दोनों दिन भगवान विष्णु को समर्पित होते हैं. एकादशी का शाब्दिक अर्थ है ‘ग्यारहवाँ दिन’, जिसे बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यह दिन मन और इंद्रियों को संयमित करने, आत्मिक उन्नति और आध्यात्मिक विकास का मार्ग खोलता है.

मोक्षदा एकादशी इन 24 एकादशियों में से विशेष महत्व रखती है. यह मार्गशीर्ष यानी अगहन माह के शुक्ल पक्ष में आती है और अपने नाम के अनुरूप जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति दिलाने की शक्ति रखती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था. इसलिए इसे गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. आइए जानते हैं, मोक्षदा एकादशी कब है और 3 वैसे शक्तिशाली मंत्र, जिनके जाप से जबरदस्त ग्रोथ मिलती है और किस्मत बदल सकती है.

मोक्षदा एकादशी 2025 की तिथि और समय

वर्ष 2025 में, मोक्षदा एकादशी का पर्व सोमवार, 1 दिसंबर 2025 को मनाया जाएगा.

एकादशी तिथि प्रारम्भ: 30 नवंबर 2025 को 09:29 PM बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 1 दिसंबर 2025 को 07:01 PM बजे
पारण (व्रत खोलने) का समय: 2 दिसंबर 2025 को 06:57 AM से 09:03 AM तक. (पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना अनिवार्य है.)

इस दिन व्रत, पूजा और भगवान विष्णु की आराधना करने से न केवल इस जन्म के पाप नष्ट होते हैं, बल्कि जीवन में आध्यात्मिक शांति और जबरदस्त ग्रोथ भी मिलती है.

मोक्षदा एकादशी के उपाय

मोक्षदा एकादशी के पावन दिन इन तीन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आश्चर्यजनक बदलाव आता है.

सफलता और समृद्धि के लिए विष्णु मूल मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

यह सरल और शक्तिशाली मंत्र है. इसका जाप करने से भय दूर होते हैं, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और करियर में समृद्धि प्राप्त होती है.

आत्मिक शक्ति और सुरक्षा के लिए पंचरूप मंत्र

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्.
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्॥

इस मंत्र का जाप मन को शांत करता है और आत्मिक शक्ति प्रदान करता है. यह विपदाओं और शत्रुओं से रक्षा करता है. नियमित जाप से जीवन में स्थिरता और व्यक्तिगत विकास आता है.

बाधा निवारण और तेज ग्रोथ के लिए सत्यनारायण मंत्र

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारे. हे नाथ नारायण वासुदेवा॥

यह मंत्र भगवान विष्णु के विभिन्न नामों का जाप है. इसका जाप जीवन की सभी बाधाओं को दूर करता है और भगवान का सीधा आश्रय प्रदान करता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ