Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी व्रत करने से होगा पापों का नाश, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी का व्रत 01 दिसंबर 2025 को है. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास होता है. मोक्षदा एकादशी के दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है. आप यहां मोक्षदा एकादशी व्रत के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जान सकते हैं.

Mokshada Ekadashi 2025

Photo Credit- News24GFX

Mokshada Ekadashi 2025: 01 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है. इसे मोक्षदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है. मोक्षदा एकादशी व्रत और पूजा-अर्चना करने से भक्त को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है. इससे भगवान विष्णु की कृपा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है. मोक्षदा एकादशी के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में आप यहां जान सकते हैं.

विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 05:08 से 06:02 तक
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 05:35 से 06:56 तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:49 से दोपहर 12:31 तक
विजय मुहूर्त- दोपहर में 01:55 से 02:37 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 05:21 से 05:48 तक
सायाह्न सन्ध्या- शाम में 05:24 से 06:45 तक
अमृत काल- रात में 09:05 से 10:34 तक
निशिता मुहूर्त- रात 11:43 से सुबह 12:38 तक

विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी पूजा विधि

मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल की सफाई कर चौकी स्थापित करें. इसके ऊपर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान को पीला चंदन, फूल, तुलसी दल, अक्षत, माला आदि अर्पित करें. विष्णु जी के समक्ष दीपक और धूप जलाकर मंत्रों का जाप करें और आरती करें. आरती के बाद भगवान को भोग लगाएं और प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.

विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी महत्व

मोक्षदा एकादशी को मोक्षदा इस वजह से कहा जाता है क्योंकि, इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा से पाप नष्ट होते हैं और दुख-दर्द से मुक्ति मिलती है. मोक्ष की प्राप्ति होने पर व्यक्ति को जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है. इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है.

पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु ।
यद्दीदयच्दवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्”।।

विज्ञापन

ॐ वासुदेवाय विघ्माहे वैधयाराजाया धीमहि तन्नो धन्वन्तरी प्रचोदयात् ||
ॐ तत्पुरुषाय विद्‍महे अमृता कलसा हस्थाया धीमहि तन्नो धन्वन्तरी प्रचोदयात् ||

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

विज्ञापन

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ