Lucky Zodiac Signs: सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, भाग्य का मिलेगा साथ

Lucky Zodiac Signs: आज ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. इस शुभ योग के बनने से राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. 5 राशि के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा. इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा चलिए आज की लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Lucky Zodiac Signs

Photo Credit- News24GFX

Lucky Zodiac Signs: आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग और सिद्धि योग बन रहा है. यह योग शुभ माना जाता है. इस शुभ योग में किये गए कार्य में सफलता मिलती है. यह समय कई राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है. गुरु के उच्च राशि में होने से हंस राजयोग बन रहा है और साथ ही चंद्रमा के साथ गुरु का नवमपंचम योग का निर्माण हो रहा है. यह शुभ संयोग 5 राशि जातकों के लिए बहुत ही शुभकारी होगा. इन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. चलिए इन सभी लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे. जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताने से आपको अच्छा लगेगा. जो लोग धातु से जुड़ा व्यापार करते हैं उन्हें अपार धनलाभ हो सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको कारोबार में लाभ मिलेगा. अगर पैसा कहीं अटका हुआ है तो वो वापस मिल सकता है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अच्छा है. निवेश से लाभ मिल सकता है. आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. किसी मित्र और संगे संबंधी से अचानक मिल सकते हैं. वैवाहिक लोगों के लिए जीवन अच्छा रहेगा. आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है.

मकर राशि

मकर राशि वालों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं. आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा. आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा. आपको किसी के जरिए उपहार की प्राप्ति हो सकती है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वाले किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. आपको पहले किये हुए किसी कार्य से लाभ मिलेगा. किसी पुरानी मित्र के मिलने से आपकी यादें ताजा होंगी. होटल कारोबार से जुड़े लोगों को तगड़ा लाभ होगा. आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ