Mokshada Ekadashi 2025: कब है मोक्षदा एकादशी? जानें सटीक तारीख, पूजा-विधि और व्रत के नियम

Mokshada Ekadashi 2025: पंचांग में एकादशी तिथि का खास महत्व होता है. हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को एकादशी व्रत रखा जाता है. अब दिसंबर महीने मेें मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आने वाली है. मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है.

Mokshada Ekadashi 2025

Photo Credit- News24GFX

Mokshada Ekadashi 2025: मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी के नाम से जानते हैं. मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. मोक्षदा एकादशी को पापों से मुक्ति और मोक्ष प्रदान करने वाली माना जाता है. मोक्षदा एकादशी का व्रत कब पड़ रहा है चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी 2025 (Mokshada Ekadashi 2025 Date)

मार्गशीर्ष माह की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर 2025, दिन रविवार की रात को 9 बजकर 29 मिनट पर होगी. जिसका समापन अगले दिन 1 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर होगा. उदया तिथि को महत्व देते हुए एकादशी तिथि 1 दिसंबर को मान्य होगी. इसी दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी पूजा विधि (Mokshada Ekadashi Puja Vidhi)

मोक्षदा एकादशी का व्रत करने के लिए आप सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थान की सफाई करें और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. पीले या सफेद रंग के वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु को फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करें. मिठाई और फलों का भोग लगाएं और भगवान विष्णु की आरती करें. इसके बाद भोग को प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें.

विज्ञापन

एकादशी व्रत नियम (Ekadashi Vrat Niyam)

  • एकादशी व्रत के दिन चावल खाने से परहेज करना चाहिए.
  • व्रत के दिन आपको फलाहार करना चाहिए. साबूदाना, फल और मेवा का सेवन करें.
  • व्रत के दिन झूठ बोलने और क्रोध करने से बचें.
  • जरूरतमंद लोगों को कपड़ों और अन्न का दान करें.
  • मांस, लहसुन, प्याज और तामसिक भोजन से परहेज करें.
  • व्रत के दिन का ब्रह्मचर्य का पालन करें और दिन के समय सोने की बजाय भजन करें.
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ