Moles on Face: चेहरे पर इन जगहों पर तिल होना बनाता है भाग्यशाली, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

Moles on Face: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के अंगों पर तिल होने का विशेष महत्व होता है. अलग-अलग अंगों पर तिल होने का अलग मतलब होता है. व्यक्ति के चेहरे पर इन 4 जगहों पर तिल होना उसे भाग्यशाली बनाता है. व्यक्ति के चेहरे पर इन जगह तिल हो तो उसके जीवन में सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

Moles on Face

Photo Credit- News24GFX

Moles on Face: व्यक्ति के चेहरे पर तिल होना उसके बारे में काफी कुछ बताता है. सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, चेहरे पर तिल होना इंसान के लिए भाग्यशाली होता है. किसी के चेहरे पर तिल से उसके भाव, भविष्य, गुण और भाग्य के बारे में जान सकते हैं. चेहरे पर अलग-अलग जगह तिल होना अलग-अलग संकेत देता है. चेहरे पर इन जगहों पर तिल होना इंसान के लिए भाग्यशाली होता है. चलिए जानते हैं कि, कहां तिल होना व्यक्ति को भाग्यशाली बनाता है.

विज्ञापन

चेहरे पर तिल होना बनाता है भाग्यशाली

गाल का तिल

विज्ञापन

ऐसे लोग जिनके गाल पर तिल होता है बड़े ही हंसमुख और मनमौजी स्वभाव के होते हैं. इन लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. यह लोग सकारात्मक सोच वाले होते हैं. जिनके गाल पर तिल होता है वह दूसरों का दिल जीत लेते हैं.

विज्ञापन

माथे का तिल

माथे पर तिल होना दर्शाता है कि, व्यक्ति शांत स्वभाव वाला है. ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं. जिसके माथे पर तिल होता है वह भाग्यशाली होता है. ऐसे लोग अधिक मेहनती होती हैं.

विज्ञापन

होंठ का तिल

होंठ पर तिल होना सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक बेहद शुभ होता है. यह इंसान की सुंदरता को बढ़ाता है. जिनके होंठ पर तिल होता है वह लोग बातूनी स्वभाव के होते हैं. इन लोगों को लाइफ पार्टनर से भरपूर प्यार मिलता है. यह लोग खाने के शौकीन होते हैं.

विज्ञापन

नाक पर तिल

नाक के ऊपर तिल होना व्यक्ति के लिए सौभाग्य का प्रतीक होता है. इन लोगों को भाग्य का साथ मिलता है और जीवन में खूब तरक्की करते हैं. जिनके नाक पर तिल होता है वह लोग हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं. यह लोग लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ