हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mohini Ekadashi 2026 Today: आज मोहिनी एकादशी पर करें श्री हरि विष्णु की पूजा, जानिए पूजन विधि, मंत्र और आरती

Mohini Ekadashi 2026 Today: आज यानी 27 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मोहिनी एकादशी का व्रत है. मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें. श्री हरि भगवान विष्णु जी की पूजा विधि, मंत्र आरती के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Mohini Ekadashi 2026 Today: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास होता है. आज 27 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा मिलती है. इस दिन विधि-विधान से साथ पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है. जीवन में सुख-समृद्धि के लिए मोहिनी एकादशी का व्रत करना चाहिए.

मोहिनी एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:17 से 05:01
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:39 से 05:44
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:45
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:31 से 03:23
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:53 से 07:14
सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:54 से 07:59
शुभ चौघड़िया- सुबह 09:02 से 10:40

ये भी पढ़ें – Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! मई में पलटेगी इन 5 राशियों की किस्मत, होगी छप्परफाड़ कमाई

विज्ञापन

मोहिनी एकादशी पूजा विधि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए मोहिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. घर के पूजा स्थल की सफाई कर चौकी स्थापित करें. चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान को फूल, तुलसी दल, रोली, अक्षत अर्पित करें. विष्णु भगवान के समक्ष दीपक जलाएं. फल और मिठाई का भोग लगाएं. विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें. व्रत के दिन सात्विक भोजन करें. व्रत का पारण अगले दिन 28 अप्रैल को करें.

विष्णु भगवान जी पूजा मंत्र

  • ॐ विष्णवे नम:
  • ॐ नारायणाय नम:
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:
  • ॐ वासुदेवाय विघ्माहे वैधयाराजाया धीमहि तन्नो धन्वन्तरी प्रचोदयात् ||
    ॐ तत्पुरुषाय विद्‍महे अमृता कलसा हस्थाया धीमहि तन्नो धन्वन्तरी प्रचोदयात् ||
  • ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन

विज्ञापन

विष्णु भगवान की आरती

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय॥

विज्ञापन

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय॥

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय॥

विज्ञापन

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय॥
नारायणजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय॥

ये भी पढ़ें – Vaishakh Purnima 2026: 30 अप्रैल या 1 मई, कब है वैशाख पूर्णिमा? जानिए सटीक तारीख और पूजा विधि

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola