Mobile Ban in Temple: आजकल लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स, फॉलोअर्स और फेम पाने के लिए खूब रील्स बनाते हैं. रील्स का यह चलन मंदिरों और धार्मिक स्थलों तक पहुंच गया है. मंदिरों में फोन लेकर लोग भक्ति को छोड़कर फोटो, सेल्फी और रील्स में व्यस्त हो जाते हैं. मंदिरों में फोटो खींचने, वीडियो बनाने, सेल्फी लेने की गतिविधियों को कम करने के लिए मंदिरों में कैमरा वाले फोन पर प्रतिबंध लगाया गया है. तमिलनाडु के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु अपना मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे.
तमिलनाडु के 52 बड़े मंदिरों में कैमरा फोन बैन
तमिलनाडु सरकार के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. 1 सितंबर से राज्य के 52 बड़े मंदिरों में कैमरे वाले फोन को ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. हालांकि, लागू नियमों के अनुसार सामान्य मोबाइल यानी बिना कैमरा वाला फोन ले जाने की छूट है. नेल्लैयप्पर मंदिर, कोयंबटूर कोनियाम्मन मंदिर, तिरुवोट्टियूर वडिवुडई अम्मन, थिरुवेरकाडु देवी करुमरियम्मन, कुंद्राथुर मुरुगन, मंगाडु कामाक्षी अम्मन मंदिर इन सभी मंदिरों में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है.
ये भी पढ़ें – Somnath Mandir: क्यों खास है सोमनाथ मंदिर? जानिए महादेव के प्रथम ज्योतिर्लिंग का महत्व और इतिहास
5 रुपये के सामान्य शुल्क पर जमा कर सकेंगे फोन
कई प्रमुख मंदिरों में फोन ले जाने पर बैन लगाया गया है. ऐसे में श्रद्धालुओं की परेशानियों को कम करने के लिए मोबाइल जमा करने के लिए काउंटर बनाए गए हैं. श्रद्धालु दर्शन के लिए जाने से पहले मंदिर के प्रवेश द्वार पर मौजूद इन काउंटर पर प्रति फोन 5 रुपये एक शुल्क देकर फोन जमा कर सकेंगे. फोन जमा करने के दौरान रसीद दी जाएगी. भक्त दर्शन करने के बाद इस रसीद को दिखाकर अपना फोन वापस ले सकेंगे.
क्यों लिया गया फोन पर बैन का फैसला?
तमिलनाडु राज्य के इन बड़े मंदिरों में फोन पर बैन का फैसला अचानक लिया गया है. ऐसे में इसको लेकर लोगों के मन में सवाल हैं. बता दें कि, इस फैसले के पीछे मद्रास हाई कोर्ट का एक पुराना आदेश है. इस आदेश के अनुसार, दिसंबर 2022 में मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने मंदिरों के अंदर श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन ले जाने से रोकने के निर्देश दिए थे. इस फैसले के पीछे का मुख्य कारण फोटो, वीडियो, सेल्फी और सोशल मीडिया रील्स बनाने की गतिविधियों पर रोक लगाना है.
संबंधित खबरें
कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 hr agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
6 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
8 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines