Milk Spilling Meaning: जिन घरों में दूध बार-बार उबलकर बाहर गिर जाता है, यह उनके लिए अच्छी बात नहीं है. ज्यादातर लोग इसे बस जल्दबाजी या ध्यान न देने की बात मानकर छोड़ देते हैं. लेकिन हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं में दूध को काफी खास माना गया है. दूध का संबंध चंद्रमा से है, इसलिए इसका बार-बार गिरना घर के माहौल, मन की शांति और आर्थिक स्थिति से जुड़े संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. आइए जानते हैं, आखिर बार-बार दूध गिरने का क्या मतलब होता है और इससे क्या पड़ता है?
दूध बार-बार गिरना क्या बताता है?
ज्योतिष और वास्तु की मान्यताओं में घर में बार-बार दूध उबलकर गिरना अच्छा संकेत नहीं माना जाता. इसे घर में बढ़ते तनाव और अनबन से जोड़कर देखा जाता है. दूध चंद्रमा से जुड़ा माना जाता है. इसलिए बार-बार दूध गिरने को कमजोर चंद्रमा का संकेत भी माना जाता है. इससे मन बेचैन रह सकता है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा बढ़ सकता है. घर में बहस का माहौल बन सकता है. खर्च भी अचानक बढ़ने लग सकते हैं. इससे घर की सुख-शांति और बरकत प्रभावित होने की मान्यता है.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन 2 राशियों के लोग बेहद सफाई से बोलते हैं झूठ, इनकी मीठी बातों में छिपा होता है राज
हर बार दूध गिरना अशुभ नहीं
दूध गिरने की हर घटना को अशुभ नहीं माना जाता. कुछ मौकों पर इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है. खासकर गृह प्रवेश के समय पहली बार दूध उबालते हुए अगर वह थोड़ा बाहर निकल जाए, तो इसे घर में बरकत का संकेत माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि घर में अन्न और धन की कमी नहीं रहती. नए घर में दूध का इस तरह उबलना सुख-समृद्धि से जोड़ा जाता है. इसलिए गृह प्रवेश के समय दूध बाहर आ जाए, तो इसे शुभ माना जाता है.
दूध का चंद्रमा से कनेक्शन
ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक माना जाता है. दूध को भी चंद्रमा से जुड़ी वस्तु बताया गया है. इसलिए दूध से जुड़ी घटनाओं को चंद्रमा की स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. चंद्रमा कमजोर हो तो मन में बेचैनी और मूड में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है. इसी वजह से दूध का बार-बार गिरना भी चंद्रमा से जुड़ा संकेत माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में टूटी चीजें रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें वास्तु नियम और मान्यताएं
घर की बरकत से जुड़ा है दूध
दूध को पोषण के साथ सुख-समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. इसलिए धार्मिक मान्यताओं में दूध से जुड़ी घटनाओं को खास महत्व दिया गया है. लगातार दूध गिरने को बढ़ते खर्च और घर की बरकत में कमी से जोड़ा जाता है.
दूध बार-बार गिरे तो अपनाएं ये उपाय
अगर घर में दूध बार-बार गिर रहा है, तो ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन खास माना जाता है. इस दिन भगवान शिव को जल चढ़ाएं. चाहें तो शिवलिंग पर कच्चा दूध भी अर्पित कर सकते हैं. ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘ॐ सोमाय नमः’ का जाप करें. सोमवार को किसी जरूरतमंद को दूध, चावल या सफेद मिठाई देना भी शुभ माना जाता है. इससे चंद्रमा की शुभता बढ़ने और मन को शांति मिलने की मान्यता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
7 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
10 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
11 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
14 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines