हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Mesh Sankranti: 14 या 15 अप्रैल, मेष संक्राति कब है? जानें सटीक डेट, महत्व और ग्रहदोष शांति के उपाय

Mesh Sankranti: 14 या 15 अप्रैल, मेष संक्रांति कब है? जानिए जब सूर्य मीन से मेष राशि में प्रवेश करते हैं तो क्यों शुरू होता है सौर नव वर्ष. यह दिन नई ऊर्जा और शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक क्यों माना जाता है और इसका धार्मिक महत्व क्या है?

विज्ञापन

Mesh Sankranti: अप्रैल के मध्य आते ही मौसम के साथ धार्मिक माहौल भी बदलने लगता है. इस समय सूर्य उत्तरायण में होते हैं और वे मीन राशि से निकालकर मेष राशि में आते हैं. इसे मेष संक्रांति कहते हैं. मेष संक्रांति एक बेहद खास पर्व, जो सौर नव वर्ष की शुरुआत का संकेत देता है. लोग अक्सर तारीख को लेकर उलझन में रहते हैं, लेकिन इस बार स्पष्ट स्थिति है. यह दिन नई शुरुआत, ऊर्जा और शुभ कार्यों के आरंभ का प्रतीक माना जाता है. जानिए, 14 या 15 अप्रैल, मेष संक्राति कब है और इसका महत्व क्या है?

कब है मेष संक्रांति 2026?

साल 2026 में मेष संक्रांति 14 अप्रैल, मंगलवार को मनाई जाएगी. सूर्य का मेष राशि में प्रवेश सुबह 09:38 बजे होगा. पुण्य काल सुबह 05:57 से दोपहर 01:55 तक रहेगा, जबकि महा पुण्य काल 07:30 से 11:47 तक है. इसी दौरान स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व होता है.

मेष संक्रांति: सुबह 09:38 बजे
पुण्य काल: सुबह 05:57 से दोपहर 01:55 तक
महा पुण्यकाल: सुबह 07:30 से 11:47 तक

विज्ञापन

क्यों खास है यह दिन?

यह दिन सौर कैलेंडर का पहला दिन माना जाता है. सूर्य इस दिन अपनी उच्च राशि मेष में पहुंचते हैं. इससे खरमास समाप्त होता है और विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य फिर से शुरू होते हैं. ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्य की पूजा करने से आत्मबल और स्वास्थ्य में सुधार आता है. मेष संक्रांति को संकल्प का दिन भी कहा जाता है. लोग इस दिन नए लक्ष्य तय करते हैं. स्वास्थ्य, करियर और परिवार से जुड़े फैसले लेने के लिए यह समय शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Home Vastu Tips: घर की खिड़कियों के ये 5 वास्तु दोष आपको बना सकते हैं कंगाल, करें ये उपाय

विज्ञापन

देशभर में अलग-अलग नाम

मेष संक्रांति को भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग नामों से मनाया जाता है. पंजाब में बैसाखी, असम में बोहाग बिहू, बंगाल में पोइला बोइशाख और केरल में विशु के रूप में यह पर्व लोकप्रिय है. हर क्षेत्र में उत्सव का तरीका अलग, लेकिन भाव एक ही रहता है.

प्रमुख परंपराएं और रिवाज

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है. सत्तू, गुड, तिल और जल का दान शुभ माना जाता है. बिहार और यूपी में इसे सतुआनी कहा जाता है, जहां सत्तू खाने और बांटने की परंपरा है. लोग घरों में ठंडक देने वाली चीजों का दान भी करते हैं, जैसे पंखा और मिट्टी के घड़े.

विज्ञापन

क्या करें, क्या न करें?

इस दिन जल्दी उठना शुभ माना जाता है. साफ कपड़े पहनें और पूजा में मन लगाएं. क्रोध और नकारात्मक सोच से बचें. ताजा और हल्का भोजन करें. जरूरतमंदों की मदद करना इस दिन सबसे बड़ा पुण्य माना गया है.

ग्रह दोष शांति के उपाय

ज्योतिष के अनुसार यह दिन ग्रह दोष दूर करने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है:

विज्ञापन
  • सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें. जल में लाल फूल और चंदन मिलाएं.
  • इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और तेल अर्पित करना बेहद लाभकारी माना जाता है.
  • इस दिन मसूर दाल, तांबा और वस्त्र का दान करने से सूर्य, शनि और मंगल के दोष कम होते हैं.

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: कानों के आकार से जुड़ा है भाग्य का कनेक्शन, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola