हिंदू धर्म के लोगों के लिए मेष संक्रांति का विशेष महत्व है। सूर्य देव जब जिस राशि में गोचर यानी प्रवेश करते हैं, उसके नाम से उस दिन संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 14 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 3 बजकर 30 मिनट पर सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में 14 अप्रैल 2025, दिन सोमवार को मेष संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मेष संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा और स्नान-दान करने से साधक को विशेष लाभ होता है। चलिए जानते हैं मेष संक्रांति पर सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार करने वाले अचूक उपायों के बारे में।
मेष राशि
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए संक्रांति के दिन मेष राशि के लोग मसूर की दाल का दान कर सकते हैं। इसी के साथ सूर्य देव को जल अर्पित करना भी शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर-परिवार में सदा खुशियां बनी रहें, तो संक्रांति के दिन दूध का दान करें। इसी के साथ सूर्य मंत्रों का जाप करना भी शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए मिथुन राशि के जातक हरे रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इसी के साथ भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करना भी शुभ रहेगा।
कर्क राशि
यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशियां बनी रहें, तो संक्रांति पर सफेद वस्तुओं का दान करें। साथ ही प्रात: काल में सूर्य देव को जल अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- Mesh Sankranti 2025: क्या है मेष संक्रांति की पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें सही समय
सिंह राशि
संक्रांति के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। पूजा-पाठ के साथ-साथ इस दिन सिंह राशि के लोग लाल कपड़ों का भी दान कर सकते हैं।
कन्या राशि
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कन्या राशि के जातक संक्रांति पर हरी रंग की वस्तुओं का दान कर सकते हैं। इसी के साथ मां दुर्गा की पूजा करना भी शुभ रहेगा।
तुला राशि
मेष संक्रांति पर सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करना तुला राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा इस शुभ दिन आप सफेद रंग की वस्तुओं का भी दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
संक्रांति पर लाल रंग की वस्तुओं का दान करना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे सूर्य देव उनसे प्रसन्न होंगे और जल्द उनकी सभी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं।
धनु राशि
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए धनु राशि के लोगों के लिए पीले रंग के वस्त्रों का दान करना शुभ रहेगा। इससे उन्हें सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि
संक्रांति पर काले तिल का दान करना मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे उन्हें सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
कुंभ राशि
चावल का दान करना कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे उन्हें सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और घर-परिवार में चल रहे क्लेश भी काफी कम हो जाएंगे।
मीन राशि
यदि आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो संक्रांति पर पीली मिठाई का दान करें। इसी के साथ प्रात: काल में सूर्य देव को जल अर्पित करना भी शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
2 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
15 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
16 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
18 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
21 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
2 days agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines