Meerabai Jayanti 2025: मीराबाई का जन्म आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को हुआ था. इस वर्ष यह तिथि आज यानी 7 अक्टूबर 2025 को पड़ रही है. मीराबाई भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त थीं. मीराबाई भगवान कृष्ण की भक्ति, सुंदर संगीत और भक्तिमय नृत्य के लिए जानी जाती हैं. आपको मीराबाई जयंती के अवसर पर कृष्ण की दीवानी मीरा से जुड़ी रोचक बातों के बारे में बताते हैं.
कौन थीं मीराबाई?
मान्यताओं के अनुसार, मीराबाई का जन्म साल 1498 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ था. उनका जन्म राजस्थान के राजा रतन सिंह के घर हुआ था. मीराबाई की शादी मेवाड़ के राजकुमार भोजराज से हुई थी. मीराबाई का मन सदा कृष्ण भक्ति में रमा रहता था. मीराबाई श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कविताएं करती और मंदिरों में जाकर नृत्य करती थीं.
ये भी पढ़ें – Sharad Purnima 2025: आज है शरद पूर्णिमा, 10 घंटे तक रहेगा भद्रा का साया; जानें चांद की रोशनी में खीर रखने का समय
कैसे श्रीकृष्ण की दीवानी बनी मीरा?
मीराबाई बचपन से ही श्रीकृष्ण की दीवानी थीं. इसको लेकर एक घटना के बारे में बताया गया है. ऐसा कहा जाता है कि. एक बार मीराबाई के पड़ोस में कोई बारात आई थी. तब मीराबाई ने अपनी माता से पूछा मेरा दूल्हा कौन है? इस पर माता ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की ओर इशारा कर कह दिया की यह तुम्हारा वर है. तभी से वह कृष्ण को अपना पति समझने लगी थीं.
पति की मृत्यु के बाद बढ़ गई भक्ति
मीराबाई की शादी के कुछ सालों बाद उनके पति की मृत्यु हो गई. जिसके बाद उन्हें सती करना चाहा लेकिन वह नहीं मानी. मीराबाई ने अपना श्रृंगार भी नहीं उतारा क्योंकि, वह श्रीकृष्ण को अपना पति मानती थीं. पति की मृत्यु के बाद मीराबाई की भक्ति ओर बढ़ गई थी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
9 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
10 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
10 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
14 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
15 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
18 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines