---विज्ञापन---

Religion angle-right

Mauni Amavasya 2025: आज मौनी अमावस्या पर करें ये 5 उपाय, सौभाग्य-संपत्ति में होगी वृद्धि, पितर भी होंगे प्रसन्न!

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या को विशेष पूजा-पाठ, अनुष्ठान और उपाय करने से कुल देवता सहित इष्ट देवता और पितर भी प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं, मौनी अमावस्या के दिन किए जाने वाले 5 विशेष लाभकारी उपाय, सौभाग्य, संपत्ति, आरोग्य और सुख-शांति में वृद्ध होती है।

---विज्ञापन---

Mauni Amavasya 2025: सनातन धर्म में माघ मास को विशेष महत्व दिया जाता है। इस पवित्र महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। मान्यता है कि इस दौरान पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। माघ मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह दिन हिन्दुओं के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इस साल, मौनी अमावस्या 29 जनवरी, 2025 को यानी आज मनाई जा रही है।

मौनी अमावस्या का महत्व

मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई जाती है, जिससे पापों का नाश होता है। इस दिन स्नान-दान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा-पाठ करने से देवता प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं। कहते हैं मन को शांत करने का यह एक सबसे बढ़िया दिन होता है। इस दिन मौन रहने और ध्यान करने से मन शांत होता है और आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

मौनी अमावस्या को करें ये उपाय

मौनी अमावस्या को विशेष पूजा-पाठ, अनुष्ठान और उपाय करने से कुल देवता सहित इष्ट देवता और पितर भी प्रसन्न होते हैं। व्यक्ति के सौभाग्य, संपत्ति, आरोग्य और सुख-शांति में वृद्ध होती है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर किए गए उपायों से 100 सालों दान-पुण्य का फल एक ही दिन में मिल जाता है। आइए जानते हैं, मौनी अमावस्या के दिन किए जाने वाले 5 विशेष लाभकारी उपाय:

---विज्ञापन---

1. मौनी अमावस्या के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस पवित्र तिथि पर काले तिल, अनाज, वस्त्र और जरूरतमंदों की आवश्यक चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप से बरसती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

2. मौनी अमावस्या के दिन घी, तिल, शहद और खीर को गंगा में अर्पित करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है। मान्यता है कि इस पवित्र कार्य से पितर प्रसन्न होते हैं और साधक को उनकी कृपा से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

---विज्ञापन---

3. मौनी अमावस्या तब पड़ती है, जब सूर्य मकर राशि में होते हैं, इस कारण से यह अद्भुत फलदायी है। धन और सुख-समृद्धि के लिए इस दिन श्रीसूक्त का पाठ करें और भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें। घर में पूजा स्थान पर गुलाब के पुष्प अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।

4. सभी प्रकार के कष्ट की समाप्ति को लिए इस दिन भगवान शिव की पूजा करें। शिवलिंग पर काले तिल, दूध, और शहद चढ़ाकर शिवजी का अभिषेक करें। ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। घर में भजन-कीर्तन का आयोजन करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। शीघ्र ही लाभ होगा।

---विज्ञापन---

5. मौनी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पीपल के पत्तों पर मिठाई रखकर पितरों को अर्पित करने से पितृ दोष दूर होता है। यह कार्य पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करता है और उनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 20, 2025 08:53 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola