ज्येष्ठ मासिक दुर्गाष्टमी पर चमकेगी किस्मत, करें ये 3 उपाय, नई जॉब के साथ होगा अपार धन लाभ

Jyeshtha Masik Durgashtami: ज्येष्ठ माह की मासिक दुर्गाष्टमी 14 जून, 2024 को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि को मां दुर्गा की पूजा और कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन में उन्नति होती है और रोग-शोक से मुक्ति मिलती है।

Jyeshtha Masik Durgashtami

Jyeshtha Masik Durgashtami: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि जगतजननी देवी दुर्गा को समर्पित है। इस तिथि को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है और देवी माता के भक्त और श्रद्धालु उनकी विशेष पूजा कर उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को धन्य बनाते हैं। ज्येष्ठ माह की दुर्गाष्टमी शुक्रवार 14 जून, 2024 को पड़ रही है। शुक्रवार को देवी दुर्गा की पूजा करने से अभीष्ट फल की प्राप्ति शीघ्र होती है। आइए जानते हैं, इस महीने की दुर्गाष्टमी को कौन-से उपाय करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, ज्येष्ठ मासिक दुर्गाष्टमी के मौके पर विशेष उपायों को करने से नौकरी, करियर और व्यापार के क्षेत्र में विशेष लाभ होने के योग हैं।

अड़हुल फूल के उपाय

यदि आपका जीवन आर्थिक संकटों से घिरा हुआ है, आमदनी से अधिक खर्च है या जितनी मेहनत करते हैं, उसके मुताबिक धन की आमद नहीं है, तो ज्येष्ठ दुर्गाष्टमी व्रत के दिन देवी माता की विधिवत पूजा करें। इस दिन विशेष रूप से दुर्गासप्तशती के सभी अध्यायों का एकाग्रता पूर्वक पाठ करें। प्रत्येक अध्याय के पाठ की समाप्ति पर अड़हुल या गुड़हल फूल में पीला चंदन लगाकर देवी माता के चरणों अर्पित करें। जल्द ही धन संकट के दुर्योग समाप्त हो जाएंगे।

लाल कौड़ी के उपाय

ज्येष्ठ माह की दुर्गाष्टमी तिथि के मौके पर आरोग्य यानी स्वास्थ्य लाभ समेत जीवन में चहुमुंखी प्रगति के लिए लाल कौड़ी के उपाय को बहुत प्रभावशाली माना गया है। देवी दुर्गा की प्रतिमा या उनकी फोटो के सामने एक लाल कपड़े में 7 लाल कौड़ी, लाल चंदन का एक टुकड़ा और एक चांदी का सिक्का रख कर पहले विधिवत पूजा कर लें। पूजा के बाद इन सभी चीजों को कपड़े में भलीभांति बांध कर उनकी पोटली बना लें। फिर उसे अपने घर में धन रखने के स्थान या दुकान की तिजोरी में माता का स्मरण करते हुए रख दें। कहते हैं, इस उपाय से कभी घर में धन की कमी नहीं रहती है। सभी प्रकार के कर्जों से मुक्ति मिलती है।

लाल हल्दी और तेजपत्ता के उपाय

जो व्यक्ति बेरोजगार हैं या वैसे लोग जो नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें लाल हल्दी और तेजपत्ता के उपाय करने से करने से लाभ हो सकता है। ज्येष्ठ माह की दुर्गाष्टमी तिथि के दिन देवी माता की विधिवत पूजा करें और उनके चरणों लाल हल्दी की कुछ गांठें और तेजपत्ते अर्पित करें। पूजा संपन्न हो जाने के बाद के लाल कपड़े में इन दोनों सामग्रियों के टुकड़ों से एक ताबीज बनाकर उसे दायीं बांह में बांधें। शीघ्र ही शुभ समाचार समाचार प्राप्त होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ