Masik Durgashtami 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए मासिक दुर्गाष्टमी का खास महत्व है, जिसका व्रत हर महीने रखा जाता है. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखने के साथ-साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि मां दुर्गा की कृपा से व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है, जिसके बाद उसके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्या आदि का आगमन होता है. हालांकि, कुछ लोग शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए भी मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा करते हैं. आइए अब जानें जून 2026 में किस दिन मासिक दुर्गाष्टमी है.
जून में कब है मासिक दुर्गाष्टमी?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 21 जून 2026, वार रविवार से ज्येष्ठ माह की अष्टमी तिथि का आरंभ हो रहा है, जो कि अगले दिन 22 जून 2026 को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि की मानें तो इस बार 22 जून 2026, वार सोमवार को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखना शुभ रहेगा.
मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा के शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- सुबह 05:24 मिनट पर
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:04 से 04:44 मिनट पर
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:55 से दोपहर 12:51 मिनट पर
- सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:22 से रात 08:22 मिनट पर
मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर गंगाजल से स्नान करने के बाद शुद्ध लाल रंग के कपड़े पहनें.
- मंदिर जाएं या घर के मंदिर में मां दुर्गा की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मूर्ति स्थापित करें.
- घी का दीपक जलाने के बाद माता रानी को फल, फूल, चंदन, अक्षत, इत्र, लाल रंग के वस्त्र, सोलह श्रृंगार और मिठाई अर्पित करें.
- मंत्र जाप करने के बाद मासिक दुर्गाष्टमी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें.
- आरती करके पूजा का समापन करें.
- शाम में फिर से माता रानी की पूजा करें और उन्हें चढ़ाए प्रसाद को खाकर व्रत का पारण करें.
ये भी पढ़ें- 30 के होने वाले हैं और अभी तक नहीं हुई शादी? आज से ही जपें ये मंत्र, जल्द गूंजेगी शहनाई
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 hr agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
3 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
5 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
20 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
23 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines