Som Pradosh Vrat Upay: आज है मार्गशीर्ष सोम प्रदोष व्रत, करें ये 3 उपाय; खुश होकर महादेव और मां पार्वती हर काम बनाएंगे सफल

Som Pradosh Vrat Upay: आज मार्गशीर्ष यानी अगहन मास का सोम प्रदोष व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित एक अत्यंत पवित्र व्रत है। इस दिन किए गए खास उपाय जल्दी फल देते हैं और जीवन की बड़ी बाधाएं भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं, सोम प्रदोष व्रत क्यों विशेष है और किन उपायों से जीवन में सफलता, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति हो सकती है?

som-pradosh-vrat-upay

Som Pradosh Vrat Upay: सोम प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित एक अत्यंत पवित्र व्रत है। यह व्रत त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। जब यह तिथि सोमवार के दिन पड़ती है, तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहते हैं। इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस वर्ष, सोमवार 17 दिसंबर, 2025 को यह व्रत पड़ रहा है,, जो कि आज है और यह मार्गशीर्ष या अगहन मास का प्रदोष व्रत है। आइए जानते हैं क्यों यह व्रत विशेष है और किन उपायों से जीवन में सफलता, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

सोम प्रदोष व्रत क्यों महत्वपूर्ण है?

सोमवार भगवान शिव को समर्पित दिन है। त्रयोदशी तिथि के साथ सोमवार का संयोग होने पर इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होता है। साथ ही, प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से सभी दुख, कष्ट और पाप नष्ट होते हैं। यह व्रत संतान प्राप्ति, कर्ज मुक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से भक्त को अखंड सौभाग्य मिलता है और वह शिवलोक में स्थान पाता है।

विज्ञापन

शिव सहस्त्रनाम से पाएं सफलता

प्रदोष काल सूर्यास्त से ठीक पहले और बाद का समय होता है, लगभग 45 मिनट का शुभ समय। इस समय भगवान शिव की कृपा अधिक मानी जाती है। इस दौरान शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं। ‘शिव सहस्त्रनाम’ का पाठ करें या सुनें। माना जाता है कि इससे जीवन के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता मिलती है और अटके हुए काम पूरे होते हैं।

समृद्धि के लिए बेल पत्र करें अर्पित

शिव पूजा में समृद्धि और धन-धान्य के लिए बेल पत्र का महत्व अत्यंत है। प्रदोष व्रत की शाम विधिवत पूजा करते हुए शिवलिंग पर 108 बेल पत्र अर्पित करें। प्रत्येक बेल पत्र अर्पित करते समय ‘ॐ श्रीं नमः’ मंत्र का जाप करें। बेल पत्र पर सफेद चंदन से ‘ॐ’ लिखकर अर्पित करना विशेष शुभ माना जाता है। यह उपाय घर में स्थायी समृद्धि और सुख-शांति लाता है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए अर्पित करें अपराजिता फूल

शिवजी को अपराजिता फूल अर्पित करना बहुत फलदायी माना जाता है। सोम प्रदोष व्रत के दिन महादेव और मां पार्वती को अपराजिता फूल चढ़ाएं। साथ ही, शिवलिंग पर काले तिल मिला हुआ जल अर्पित करें। यह उपाय गंभीर रोगों से मुक्ति दिलाता है। उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद देता है। साथ ही, शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें: Shaligram Puja Tips: घर में शालिग्राम रखने के हैं अद्भुत लाभ, लेकिन न करें ये भूल वरना होगा नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ