Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन बजरंगबली की पूजा के लिए खास होता है. मंगलवार के दिन हनुमान जी को भोग लगाना और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है. इससे हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. हनुमान जी की कृपा से जीवन से दुख दूर होते हैं और संकटों का अंत होता है. आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ ही खास उपाय करने चाहिए. मंगलवार की शाम को पांच जगहों पर दीपक जलाने से लाभ मिलता है. चलिए बताते हैं कि, मंगलवार के दिन किन स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए.
हनुमान जी के समक्ष जलाएं दीपक
आपको शाम के समय प्रदोष काल में घर में हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीपक अवश्य जलाना चाहिए. हनुमान जी के समक्ष आप पंचमुखी दीपक जलाएं. आपको गाय के घी के साथ पंचमुखी दीपक जलाना चाहिए. आप सरसों के तेल का दीपक भी जला सकते हैं. दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें.
दक्षिण दिशा में जलाएं दीपक
शाम को प्रदोष काल में दक्षिण दिशा में दीपक जलाना चाहिए. दक्षिण दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है. इस दिशा में दीपक जलाने से जीवन में चल रही समस्याएं कम होती हैं. आप घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
ये भी पढ़ें – Astro Tips: नवग्रह दोष को दूर करेंगे नहाने से जुड़े उपाय, ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी तो बनेंगे अमीर
हनुमान मंदिर में जलाएं दीपक
आपके घर के नजदीक हनुमान मंदिर में शाम के समय जाकर दीपक जलाना चाहिए. मंदिर में जाकर आपको चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए. अगर संभव नहीं है तो आप घी या तेल का दीपक जला सकते हैं. मंदिर में दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें.
मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है और घर में खुशियों का माहौल रहता है. आप घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं.
तुलसी के पास जलाएं दीपक
घर-आंगन में तुलसी के नीचे आपको दीपक जलाना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. इससे घर में सुख-समृद्धि के योग बने रहते हैं. जीवन में धन की आवक बनी रहती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
5 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
9 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
12 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines