Astro Tips: नवग्रह दोष को दूर करेंगे नहाने से जुड़े उपाय, ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी तो बनेंगे अमीर

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में सभी प्रकार के दोष को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं. आप नौ ग्रहों में से किसी दोष से परेशान हैं और इसके प्रभाव को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए नहाने से जुड़े उपाय कर सकते हैं. नवग्रह दोष शांति के लिए आपको पानी में इन चीजों को मिलाकर नहाना चाहिए.

Astro Tips

Photo Credit- News24GFX

Astro Tips: कुंडली में नवग्रह दोष के कारण व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. नवग्रह दोष से जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं. इसके कारण जीवन में धन हानि होने लगती है और किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है. रिश्तों में तनाव बढ़ता है और करियर में बाधाएं आती हैं. क्रोध बढ़ता है सेहत खराब रहती है. बता दें कि, अलग-अलग ग्रह दोष होने पर अलग-अलग मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे स्नान से जुड़े उपाय से आप ग्रह दोष को दूर कर सकते हैं. इस औषधि स्नान कहते हैं.

क्या है औषधि स्नान?

कुंडली के ग्रह दोष को दूर करने के लिए औषधि स्नान किया जाता है. इस स्नान के उपाय को करने के लिए पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर स्नान किया जाता है. इससे ग्रह दोष के प्रभाव कम होते हैं. चलिए जानते हैं कि, सभी नौ ग्रहों के मुताबिक, पानी में क्या मिलाकर स्नान करना चाहिए. आप इसके अनुसार, ग्रह से संबंधित उपाय को कर ग्रह दोष से मुक्ति पा सकते हैं.

सूर्य ग्रह के उपाय

कुंडली में ग्रहों के राजा सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको नहाने के पानी में लाल फूल, इलायची, केसर या गुलहठी मिलाकर नहाना चाहिए. इस पानी से स्नान करने से आपको लाभ मिलेगा.

चंद्र ग्रह के उपाय

कुंडली में चंद्रदोष है तो आपको इसे दूर करने के लिए पानी में सफेद चंदन, सफेद फूल या गुलाब जल मिक्स करके नहाना चाहिए. इससे आपको फायदा मिलेगा.

मंगल ग्रह के उपाय

आपको मंगल दोष को दूर करने के लिए पानी में लाल चंदन, बेल की छाल या थोड़ी सी मात्रा में गुड़ मिलाकर नहाना चाहिए. इससे मंगल दोष के प्रभाव को कम कर सकेंगे.

बुध ग्रह के उपाय

आप बुध ग्रह के दोष के प्रभाव को कम करने के लिए सुबह नहाने के पानी में चावल के दानों, जायफल या थोड़े से शहद को मिलाकर नहाएं.

गुरु ग्रह के उपाय

गुरु के अशुभ प्रभाव और दोष को दूर करने के लिए पानी में पीली सरसों या चमेली के फूल को मिलाकर नहाना चाहिए. इससे आपको फायदा मिलेगा.

शुक्र ग्रह के उपाय

शुक्र दोष को दूर करने और शुभ प्रभाव के लिए नहाने के पानी में गुलाब जल, इलायची या सफेद फूल मिलाकर नहाएं. इससे कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होगी.

शनि ग्रह के उपाय

शनि दोष को दूर करने के लिए नहाने से जुड़ा उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आपको नहाने के पानी में काले तिल, सौंफ या सुरमा को मिलाकर नहाना चाहिए.

राहु ग्रह के उपाय

राहु के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए आप नहाने के पानी में कस्तूरी या लोबान को मिक्स करके नहाएं. इससे राहु का अशुभ प्रभाव कम होगा.

केतु ग्रह के उपाय

केतु दोष से मुक्ति और इसके अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आपको पानी में लोबान या लाल चंदन मिलाकर नहाना चाहिए. इससे आपको केतु के दोष से मुक्ति मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ