Mandir Vastu Tips: मंदिर किसी भी घर का सबसे पवित्र हिस्सा माना जाता है. यह केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति का स्रोत भी है. लेकिन वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें मंदिर में रखना अशुभ माना जाता है. यदि ये चीजें मंदिर में रखी जाएं, तो घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और घर की खुशहाली पर बुरा असर होता है. आइए जानते हैं, किन 5 वस्तुओं को मंदिर में नहीं रखना चाहिए?
खंडित मूर्ति
घर के मंदिर में कभी भी टूटी या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. यह अशुभता का प्रतीक मानी जाती है. खंडित मूर्ति घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है और घर के सदस्यों के मानसिक शांति को प्रभावित कर सकती है. अगर किसी कारणवश मूर्ति टूट जाए, तो उसे किसी नदी, तालाब या नहर में विसर्जित कर देना चाहिए.
रौद्र रूप वाली प्रतिमा
भगवान के क्रोधित या रौद्र रूप वाली मूर्तियां मंदिर में नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से यह संकेत मिलता है कि देवी-देवता घर पर क्रोध प्रकट कर रहे हैं. हमेशा शांत और प्रसन्न मुद्रा वाली प्रतिमा रखें, जो आशीर्वाद और सुख-शांति का प्रतीक हो.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति से सीखें इंटेलिजेंट लोगों की 5 आदतें जो बदल देंगी जिंदगी
पुराने धूल भरे आइटम
मंदिर में केवल साफ और पवित्र वस्तुएँ ही रखनी चाहिए. पुराने, टूटे या धूल भरे आइटम नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं. यह न केवल पूजा की पवित्रता को कम करता है बल्कि घर के वातावरण को भी भारी बना देता है. नियमित सफाई और सजावट से मंदिर की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
गैर-धार्मिक वस्तुएं
मंदिर में किसी प्रकार का भारी या गैर-धार्मिक सामान रखना उचित नहीं है. जैसे किताबें, पुराने कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ आदि. यह मंदिर की पवित्रता को कम करता है और मानसिक शांति में बाधा डालता है.
अशुभ संकेत वाली चीजें
मंदिर में कभी भी अशुभ प्रतीक, अपशब्द या डरावनी चीजें नहीं रखनी चाहिए. जैसे राक्षस या डरावनी मूर्तियां. यह घर में डर और नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं. मंदिर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति का प्रतीक होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्ति गारंटी देते हैं ये 3 रत्न, हमेशा भरी भरी रहती है धन की झोली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
5 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
8 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
15 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines