---विज्ञापन---

Religion angle-right

Mahesh Navami 2025: भगवान शिव को महेश नवमी पर इन 5 उपायों और मंत्रों से करें प्रसन्न, नहीं रुकेगी बरकत

Mahesh Navami 2025: महेश नवमी ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष नवमी को मनाया जाने वाला भगवान शिव और माता पार्वती का प्रमुख पर्व है। इस दिन 72 क्षत्रियों को शापमुक्त कर माहेश्वरी समुदाय की स्थापना हुई थी। नवविवाहित जोड़े भी इसे प्रेम और सामंजस्य के लिए खास मानते हैं। इस वर्ष महेश नवमी पर विशेष मंत्र और उपाय कर करियर और व्यापार में सफलता पाई जा सकती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये खास मंत्र और उपाय?

---विज्ञापन---

Mahesh Navami 2025: महेश नवमी भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित एक प्रमुख हिंदू पर्व है, जो हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना का विशेष दिन है। साधक और भक्त व्रत रखकर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। महेश भगवान शिव का एक लोकप्रिय नाम है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान महेश और माता पार्वती ने इस दिन ऋषियों के शाप से पत्थर बन चुके क्षत्रिय वर्ग के 72 वीरों को शाप से मुक्त किया था और वरदान दिया था कि आज से तुम लोग माहेश्वरी कहलाओगे।

यही कारण है कि इस दिन माहेश्वरी समुदाय के लोग इस पर्व को बेहद श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं। इसके साथ ही यह पर्व वैवाहिक जीवन में प्रेम, एकता और सामंजस्य के लिए एक श्रेष्ट दिन माना गया है। नवविवाहित जोड़े इस दिन विशेष पूजा करते हैं ताकि उनके वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बनी रहे। आइए जानते हैं, इस साल महेश नवमी पर किन 5 शक्तिशाली मंत्रों और उपायों से भगवान शिव को प्रसन्न कर अपने करियर, कारोबार, काम-धंधे की बरकत को तेज कर सकते हैं?

---विज्ञापन---

भगवान शिव के 5 शक्तिशाली मंत्र

यहां भगवान शिव के 5 शक्तिशाली मंत्र उनके अर्थ और उपयोग के साथ दिए गए हैं। महेश नवमी के दिन आप इनके जाप से जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और शिवजी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

1. ॐ नमः शिवाय

अर्थ: मैं शिव को नमन करता हूँ।
उपयोग: सबसे सरल और प्रभावशाली शिव मंत्र, मन की शांति और पापों से मुक्ति के लिए सर्वोत्तम है।

---विज्ञापन---

2. ॐ रुद्राय नमः

अर्थ: मैं शिव के रुद्र स्वरूप को नमन करता हूँ।
उपयोग: जीवन में बाधाएं दूर करने और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा के लिए इस मंत्र से लाभ होता है।

3. ॐ महादेवाय नमः

अर्थ: मैं महादेव (शिव के सर्वोच्च स्वरूप) को प्रणाम करता हूँ।
उपयोग: यह मंत्र आध्यात्मिक उन्नति और शिवजी की कृपा पाने के लिए उपयोगी है।

---विज्ञापन---

4. ॐ त्र्यम्बकाय विद्महे

अर्थ: हम त्रिनयनीय (तीन नेत्र वाले) शिव का ध्यान करते हैं।
उपयोग: मानसिक शांति, स्वास्थ्य और मोक्ष की प्राप्ति के लिए इस मंत्र से लाभ होता है।

5. ॐ शंभवे नमः

अर्थ: मैं शंभु (शिव के प्रिय नाम) को प्रणाम करता हूँ।
उपयोग: यह मंत्र सुख, समृद्धि और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के लिए उत्तम है।

---विज्ञापन---

महेश नवमी पर करें ये उपाय

महेश नवमी का दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय आपकी समस्याओं को दूर कर जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं।

गन्ना रस अभिषेक: महेश नवमी के दिन शिवलिंग पर ताजा गन्ने का रस अर्पित करें। इस उपाय से शारीरिक बढ़ती है और मानसिक तनाव दूर होता है।

---विज्ञापन---

दूध-गंगाजल से अभिषेक: दूध और गंगाजल मिलाकर शिवजी की पूजा करने से मन की शुद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

श्वेत चंदन और भभूत से अभिषेक: श्वेत चंदन और भभूत से भगवान शिव के दिव्य रूप शिवलिंग को तिलक लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Iraj Meaning: हनुमानजी से जुड़ा है Lalu Yadav के पोते इराज का नाम, जानें मतलब और राशि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 29, 2025 09:37 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola