Iraj Meaning: हनुमानजी से जुड़ा है Lalu Yadav के पोते इराज का नाम, जानें मतलब और राशि

Iraj Meaning: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने अपने पोते का नाम इराज लालू यादव रखा है। इराज, जो तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के बेटे हैं, एक विशेष और सुंदर नाम है। इस नाम के हिंदी में कई अर्थ हैं, लेकिन खास बात यह है कि भगवान हनुमान को भी इस नाम से पुकारा जाता है। आइए जानते हैं, इराज के और क्या अर्थ होते हैं और यह नाम किस राशि के अंतर्गत आता है?

iraj-lalu-yadav-meaning
विज्ञापन

Iraj Meaning: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने अपने पोते का नाम ‘इराज लालू यादव’ रखा है। यह घोषणा उन्होंने बुधवार की सुबह की। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और उनकी बहू राजश्री यादव के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने नवजात पोते को गोद में उठाए हुए हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने इराज लालू यादव नाम रखने की घोषणा की।

लालू यादव ने नाम रखने की वजह भी स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि जैसे चैत्र नवरात्र के छठे दिन पैदा हुई पोती का नाम उन्होंने ‘कात्यायनी’ रखा था, उसी तरह इस बार भगवान हनुमान के दिन, मंगलवार को पैदा हुए पोते का नाम ‘इराज’ रखा गया है। लालू यादव ने यह भी बताया कि ‘इराज’ नाम भगवान हनुमान से जुड़ा हुआ है, जो कि इस नाम का एक महत्वपूर्ण संदर्भ है। इराज का नाम रखने के पीछे धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएं भी हैं, जिससे यह नाम उनके परिवार के लिए विशेष महत्व रखता है।

विज्ञापन

इराज नाम के अर्थ

इराज एक संस्कृत शब्द है, जिसका हिंदी में कई महत्वपूर्ण अर्थ हैं। सबसे प्रमुख अर्थ में से एक है प्रभु हनुमान, जिनके प्रति यह नाम श्रद्धा का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त, भगवान कामदेव का भी दूसरा नाम ‘इराज’ है।

इराज के अन्य अर्थों में ‘फूल’, ‘खुशी’ और ‘जल से उत्पन्न व्यक्ति’ भी आते हैं। यह नाम किसी व्यक्ति की पवित्रता, सुंदरता और शांति को दर्शाता है। वहीं, इराज का लौकिक अर्थ होता है, सर्वत्र और सभी पर राज करने वाला व्यक्ति।

विज्ञापन

आपको बता दें कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार यानी बड़ा मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में तेजस्वी यादव और राजश्री यादव को दूसरे बच्चे की प्राप्ति हुई थी।

इराज नाम की राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर “इ” होता है, उनकी राशि वृषभ होती है। वृषभ राशि का तत्व पृथ्वी है और स्वामी शुक्र हैं। वहीं, जन्म के समय की कुंडली पर विचार करने पर इराज नाम की चंद्र राशि मेष होने की प्रबल संभावना है। तब इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह होंगे। इस नाम में अग्नि तत्व का प्रभाव अधिक होने के कारण इस राशि के नाम वाले लोग दिनभर ऊर्जावान रहते हैं और देर तक काम करने में सक्षम होते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ