---विज्ञापन---

Religion angle-right

Mahashivratri 2026: भूरा, काला या सफेद… घर में किस रंग का शिवलिंग रखना है शुभ, जानें विशेषताएं और लाभ

Mahashivratri 2026: धार्मिक मान्यता है कि सही विधि और स्थान पर शिवलिंग रखने से घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. यदि आप महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर घर में शिवलिंग स्थापना करे रहे हैं, तो आइए जानते हैं, शिवलिंग के रंग और उनकी पूजा से मिलने वाले लाभ के बारे में.

---विज्ञापन---

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 नजदीक है. ऐसे में कई लोग घर में शिवलिंग स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं. धार्मिक मान्यता है कि घर में शिवलिंग रखना भगवान शिव की उपस्थिति का प्रतीक है. इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. परिवार में शांति और सामंजस्य बना रहता है. नियमित पूजा से मन को स्थिरता मिलती है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खुलता है. हालांकि शास्त्रों में शिवलिंग स्थापना से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं. स्थान, आकार और पूजा विधि का ध्यान रखना जरूरी माना गया है. आइए जानते हैं, किस रंग का शिवलिंग घर रखना अधिक शुभ है और किस रंग के शिवलिंग पूजा के क्या लाभ हैं?

सफेद शिवलिंग: शांति और सौभाग्य का प्रतीक

सफेद रंग का शिवलिंग, खासकर स्फटिक का, बहुत शुभ माना जाता है. यह शांति, सुख और सौभाग्य से जुड़ा है. मान्यता है कि इसकी पूजा से मनोकामना जल्दी पूर्ण होती है. घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है. सफेद शिवलिंग मानसिक एकाग्रता में सहायक माना जाता है. जो लोग ध्यान और साधना करते हैं, उनके लिए यह उपयोगी बताया गया है. इसे हमेशा साफ और पवित्र स्थान पर रखें और रोज जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mahabharata Facts: पांचजन्य से मणिपुष्पक तक, जानें महाभारत के दिव्य शंख और उनकी अद्भुत शक्तियां

काला शिवलिंग: ऊर्जा और सुरक्षा

काले रंग का शिवलिंग, विशेष रूप से नर्मदेश्वर शिवलिंग, बहुत पूजनीय है. यह नर्मदा नदी से प्राकृतिक रूप में प्राप्त होता है. इसे स्वयंभू स्वरूप माना जाता है. मान्यता है कि काले शिवलिंग की पूजा से धन और अनाज की वृद्धि होती है. नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता आती है. शनि दोष या कालसर्प दोष से परेशान लोग भी इसकी पूजा करते हैं. स्थापना के लिए ईशान कोण को श्रेष्ठ माना गया है. नियमित अभिषेक जरूरी है. कुछ परंपराओं में शिव परिवार की प्रतिमा साथ रखने की सलाह दी जाती है.

---विज्ञापन---

भूरा शिवलिंग: स्थिरता और समृद्धि

भूरे रंग के शिवलिंग विशेष पत्थरों या धातु से बने होते हैं. शहद रंग के नर्मदेश्वर बाण शिवलिंग को लक्ष्मीदायक माना गया है. यह धन और समृद्धि से जुड़ा है. लोहे से बने भूरे शिवलिंग को साहस और मानसिक शक्ति बढ़ाने वाला कहा गया है. यह संघर्ष में सफलता का प्रतीक माना जाता है. इसे भी पूजा स्थान पर स्थापित किया जा सकता है. स्वच्छता और नियमित पूजा अनिवार्य है.

स्थापना से पहले ध्यान रखें

स्थापना से पहले यह ध्यान रखें कि शिवलिंग बहुत बड़ा न हो. घर में केवल छोटे आकार का ही शिवलिंग उपयुक्त माना गया है. पूजा नियमों का पालन बेहद जरूरी है. बिना नियमित पूजा के स्थापना करने से बचें. सही जानकारी और विधि के साथ स्थापना करना ही शुभ माना गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: काली, पीली या लाल… जीभ का रंग बताएगा सफलता और सेहत का राज, जानें सामुद्रिक शास्त्र के संकेत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 12, 2026 08:33 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola