Mahashivratri 2026: क्या आज 16 फरवरी को भी मनाई जा सकती है महाशिवरात्रि, क्यों कंफ्यूज हो रहे लोग? जानिए

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को संपन्न हुई. लेकिन कई लोगों के बीच आज 16 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाने को लेकर कंफ्यूजन है. चलिए जानते हैं क्या आज महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं?

Mahashivratri 2026

Photo Credit- News24GFX

Mahashivratri 2026: हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. बीते रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का व्रत संपन्न हुआ. लेकिन कई लोगों के बीच 16 फरवरी को महाशिवरात्रि व्रत और पूजा करने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. लोग इसको लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं. क्या आज 16 फरवरी को महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं लोगों के बीच यह कंफ्यूज क्यों है चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पूजा को लेकर क्यों कन्फ्यूज हो रहे लोग?

पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि के लिए फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की शुरुआत 15 फरवरी की शाम को 05 बजकर 04 मिनट से हुई थी. जिसका अभी समापन नहीं हुआ है. फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज 16 फरवरी की शाम 05 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. ऐसे में चतुर्दशी तिथि रहने के कारण लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं. हालांकि, महाशिवरात्रि का व्रत निशिता काल के मुहूर्त को महत्व देते हुए 15 तारीख को संपन्न हो चुका है.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पूजा और व्रत पारण

विज्ञापन

महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को संपन्न हो चुका है. महादेव की पूजा का मुहूर्त 16 फरवरी को सुबह 6 बजकर 59 मिनट तक मान्य था. इस मुहूर्त तक चौथे प्रहर की पूजा का मुहूर्त था. अब व्रत का पारण किया जाएगा. महाशिवरात्रि व्रत का पारण आप भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा के बाद कर सकते हैं. व्रत का पारण करना सूर्योदय के बाद श्रेष्ठ माना जाता है. व्रत का पारण भक्त आज 16 फरवरी की सुबह 7 बजकर 6 मिनट से लेकर दोपहर को 3 बजकर 46 मिनट तक कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ