Falgun Amavasya 2026: आज या कल, कब है फाल्गुन अमावस्या, जाने क्या करें और क्या नहीं? कई बातों का रखें खास ध्यान

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि को स्नान-दान और पितरों के तर्पण का महत्व होता है. फाल्गुन अमावस्या की तिथि को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है ऐसे में अमावस्या आज या कल कब मनाई जाएगी चलिए जानते हैं?

आज या कल, कब है फाल्गुन अमावस्या?

Photo Credit- Social Media

Falgun Amavasya 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने एक अमावस्या तिथि होती है. अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से बेहद खास महत्व होता है. अब फरवरी में फाल्गुन माह की अमावस्या पड़ेगी. फाल्गुन अमावस्या की तिथि को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है. फाल्गुन अमावस्या को लेकर आज या कल यानी 16 या 17 फरवरी कब है इसको लेकर अटकलें चल रही हैं. ऐसे में द्रिक पंचांग के अनुसार जानते हैं कि, फाल्गुन अमावस्या कब है?

विज्ञापन

कब है फाल्गुन अमावस्या?

द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत आज 16 फरवरी 2026, सोमवार की शाम को 5 बजकर 34 मिनट पर हो रही है. जिसका समापन अगले दिन 17 फरवरी 1016, दिन मंगलवार को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर होगा. अमावस्या तिथि पर स्नान-दान और पितरों के तर्पण का महत्व होता है. ऐसे में फाल्गुन अमावस्या तिथि 17 फरवरी दिन मंगलवार को मान्य होगी. उदयातिथि के आधार पर अमावस्या 17 फरवरी को मनाई जाएगी.

विज्ञापन

फाल्गुन अमावस्या पर क्या करें?

फाल्गुन अमावस्या पर पूजा-अर्चना का खास महत्व होता है. आप कल अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान करें. आप घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं. इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सभी देवी-देवताओं का स्मरण करें और अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न और धन का दान करें. पीपल के पेड़ की पूजा करें. अमावस्या का दिन पितरों के तर्पण, दान-पुण्य और ब्राह्मण को भोजन कराने के लिए शुभ होता है. आप अमावस्या पर इन सभी उपायों को कर सकते हैं.

विज्ञापन

फाल्गुन अमावस्या पर न करें ये गलतियां

अमावस्या के दिन कई गलतियों को करने से बचना चाहिए. इस दिन आप तामसिक भोजन न करें. मांस-मदिरा, शराब और प्याज-लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. अमावस्या पर नाखून और बाल नहीं कटवाने चाहिए. इस दिन किसी भी तरह के विवाद से बचें. लड़ाई-झगड़ा करने से बचें. अमावस्या पर दिन के समय नहीं सोना चाहिए. फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण भी लग रही है. इस दिन सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ