Mahashivratri 2025: हर ग्रह दोष से मुक्ति दिलाएंगे महाशिवरात्रि के ये 7 अचूक उपाय!

Mahashivratri 2025: 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि के दिन कुछ अचूक उपायों को करने से हर प्रकार के ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मिलने वाली समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाती है।

shivji

ग्रह दोषों से मुक्ति के लिए करें ये काम!

विज्ञापन

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ का पूजन हर प्रकार की समस्या और बाधा से मुक्ति दिला सकता है। माना जाता है कि भोलेनाथ जिनके ऊपर कृपा करते हैं, उनका यमराज भी कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं।

सारे ग्रह भगवान शिव के लिए अधीन हैं। इस कारण महाशिवरात्रि पर किए गए कुछ उपाय हर प्रकार के ग्रह दोष और बाधा से आपको मुक्ति दिला सकते हैं। ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव के चलते जीवन में सुख और दुख आते हैं। ऐसे में अगर आप ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि पर कुछ उपायों को अपना सकते हैं।

Advertisment

इन शास्त्रों में है वर्णन

ग्रह दोष निवारण के लिए महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत ही शुभ माना गया है। शिवमहापुराण के रुद्र संहिता में शिव पूजा के लाभ और ग्रह दोष निवारण के उपायों को बताया गया है। इसके साथ ही स्कंद पुराण और बृहद पराशर होरा शास्त्र में ग्रह दोषों को दूर करने के लिए शिव की पूजा महत्व बताया गया है। गरुड़ पुराण में भी पितृदोष और ग्रह बाधा निवारण के लिए शिव की आराधना अहम बताई गई है। आइए जानते हैं कि ग्रह दोष निवारण के लिए महाशिवरात्रि पर कौन से उपाय करें।

शनि के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए करें ये काम

शनि के अशुभ प्रभाव के दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर काले तिल, सरसों के तेल और जल अर्पिक करें। इसके साथ ही काले कपड़ों का दान कर दें।

मंगल दोष

अगर आप मंगलदोष से परेशान हैं तो महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का शहद, लाल चंदन और लाल फूल अर्पित करें।

विज्ञापन

राहु और केतु के लिए करें ये काम

ओम नमः शिवाय का 108 बार जाप करें और शिवलिंग पर नीले और सफेद फूल, गंगाजल अर्पित करें।

चंद्र दोष

चंद्रमा के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए शिवरात्रि के दिन दूध में मिश्री, और चावल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही ओम सोमाय नमः मंत्र का जाप करें। रात के समय चंद्रमा को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

सूर्य के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए करें ये काम

शिवलिंग पर गुड़, गंगाजल और लाल फूल अर्पित करें। इसके साथ ही गुड़ और गेहूं का दान करें।

बुध दोष के लिए करें ये काम

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर धतुरा, हरी मूंगदाल और गन्ने का रस अर्पित करें।

विज्ञापन

गुरु दोष ऐसे करें दूर

शिवलिंग पर हल्दी, केसर और चने की दाल अर्पित करेंगे तो गुरु दोष से मुक्ति मिलेगी।

शुक्र दोष के लिए करें ये काम

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध, केसर, मिश्री, गन्ने का रस और गुलाबजल व चंदन अर्पित करें। शिवलिंग पर सफेद और गुलाबी चंदन लगाएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ