दिवाली को धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की आराधना का पर्व माना जाता है. इस दिन देशभर के मंदिरों और घरों में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मध्य प्रदेश के रतलाम में एक ऐसा मंदिर है, जहां दिवाली के बाद प्रसाद के रूप में भक्तों को मिठाई या फल नहीं, बल्कि रुपये और सोने-चांदी के आभूषण दिए जाते हैं. इस मंदिर में करीब 300 साल से यह अनोखी परंपरा निभाई जा रही हैय मान्यता है कि यहां से प्रसाद के रूप में मिलने वाले धन को घर की तिजोरी में रखने से सालभर सुख-समृद्धि बनी रहती है.
प्रसाद के लिए मंदिर में लगती है श्रद्धालुओं की लंबी लाइन
मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के मानक चौक इलाके में स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर अपनी इस खास परंपरा के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. दिवाली और भाऊबीज के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है. इस दौरान मां लक्ष्मी का श्रृंगार नोटों, सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों से किया जाता है. मंदिर का पूरा परिसर नोटों और आभूषणों से सजाया जाता है.
यह भी पढ़ें: Rama Ekadashi 2026: आज है रमा एकादशी? जानिए पूजा मुहूर्त और व्रत से जुड़े नियम, मिलेगा श्रीहरि का आशीर्वाद
दिवाली के अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचते हैं और मां लक्ष्मी के चरणों में रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के अर्पित करते हैं. इसके बाद भाऊबीज के दिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है. इस दिन देवी को चढ़ाई गई धनराशि और कीमती सामान प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को दिया जाता है.
प्रसाद को खर्च नहीं करते श्रद्धालु
हैरानी की बात ये है कि मंदिर से मिलने वाले इस प्रसाद को लेकर श्रद्धालु खर्च नहीं करते. भक्तों के बीच ऐसी मान्यता है कि भाऊबीज पर मां लक्ष्मी से मिले रुपये को घर की तिजोरी या उस जगह रखते हैं, जहां उन्होंने अपना पैसा रखा हो. मान्यता है कि इससे अगले पूरे साल आर्थिक समृद्धि बनी रहती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती. यही वजह है कि रतलाम के अलावा आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी लोग इस परंपरा में शामिल होने पहुंचते हैं.
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2026: धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और सुख-समृद्धि के लिए उपाय
रियासत काल से जुड़ा है 300 साल पुराना इतिहास
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस परंपरा की शुरुआत रतलाम रियासत के समय से चली आ रही है. मान्यता है कि रतलाम नगर के संस्थापक महाराजा रतन सिंह राठौड़ दिवाली और धनतेरस के अवसर पर मां लक्ष्मी के श्रृंगार के लिए राजकोष से सोने-चांदी के आभूषण और कीमती वस्तुएं भेंट करते थे. धीरे-धीरे इस परंपरा में आम श्रद्धालु भी शामिल होने लगे. इसके बाद देवी को अर्पित की गई संपत्ति को भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटने की प्रथा शुरू हुई, जो आज भी जारी है. इंदौर, उज्जैन और भोपाल से सड़क मार्ग के जरिए श्री महालक्ष्मी मंदिर पहुंचा जा सकता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
8 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 day agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
2 days ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines