Mahakumbh 2025: कुंभ के बाद इस रहस्यलोक में लीन हो जाते हैं नागा साधु! जानें इनसे जुड़े अनकहे किस्से

Mahakumbha 2025: कुंभ में नजर आने वाले नागा साधु की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। चलिए जानते हैं इन्हीं के रहस्यलोक से जुड़े अनसुने किस्सों के बारे में।

naga-sadhu-facts-and-mystery
विज्ञापन

शरीर पर लगाते हैं श्मशान की भभूत

नागा बाबा हरीश गिरी ने न्यूज24 से खास बातचीत की है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि, उनकी उम्र 65 वर्ष है। वो हरिद्वार में रहते हैं। उन्होंने अपने पूरे शरीर पर श्मशान की भभूत लगा रही है। 12 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपना घर-परिवार त्याग दिया था।’

विज्ञापन

इसी के आगे उन्होंने कहा, ‘वो भगवान शिव को अपना इष्टदेव मानते हैं और शिव जी द्वारा धारण की गई श्मशान की राख को प्रसाद स्वरूप अपने शरीर पर लेप के रूप में लगाते हैं। उनका कहना है कि इस भभूत में ईश्वर की वो शक्ति है, जिससे उन्हें न ही ठंड का अहसास होता है और न ही गर्मी लगती है। ये एक प्रकार से उनका सुरक्षा कवच है।’

विज्ञापन

Naga Sadhu

कुंभ के बाद कहां गायब हो जाते हैं नागा साधु?

हरीश गिरी नागा बाबा ने आगे बताया कि, ‘हमे यानी नागा साधु को पूरा विश्व कुंभ के आगमन और स्नान के दौरान ही देखता है। ऐसे में उनके मन में ये सवाल आता होगा कि कुंभ के बाद हम कहां चले जाते हैं?’ इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘हम उत्तराखंड, हिमाचल या किसी गंगा घाट के समीप जंगलों में चले जाते हैं। जहां जो कुछ मिल जाता है, उसका सेवन करके अपना गुजारा करते हैं। घास, फूल और फल भी हमारे लिए लाभप्रद है, क्योंकि हम शिव जी की आराधना में वैराग्य जीवन जीने के लिए बने हैं और ये ही हमारी सम्पूर्ण जिंदगी है।’

विज्ञापन

इसी के आगे उन्होंने कहा, ‘इस बार भी कुंभ में बड़ी संख्या में नागा साधु आपको अलग-अलग टोलियों में अपना करतब दिखाए नजर आएंगे, जिन्होंने श्रृंगार के साथ-साथ अपने शरीर पर श्मशान की राख लपेटे रखी होगी।’

नागा बाबा के अस्त्र-शस्त्र क्या हैं?

बता दें कि नागा बाबा अपने पास हमेशा तलवार, भाला, बरछी, फरसा, ढाल, चाकू, गदा, तीर-कमान, चक्र और त्रिशूल रखते हैं, जो उनके अस्त्र-शस्त्र हैं। ये किसी न किसी देवता या देवी के शस्त्र हैं, जिन्हें बाबा अपने सिद्धि मंत्रों व जाप के जरिए शक्तिशाली बनाते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ