---विज्ञापन---

Religion

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में शाही स्नान का आखिरी मौका खत्म! जानें कब बदली ग्रहों की चाल

Mahakumbh: साल 2025 में महाकुंभ में केवल तीन शाही स्नान थे। महाकुंभ का तीसरा और आखिरी शाही स्नान 3 फरवरी को हो गया गया है। चलिए जानते हैं शाही स्नान की तिथि कैसे निकाली जाती है।

Mahakumbh 2025: सनातन धर्म के लोगों की कुंभ मेला यानी महाकुंभ से खास आस्था जुड़ी है, जिसका आयोजन हर 12 साल में होता है। महाकुंभ भारत की चार पवित्र नदियों प्रयागराज के संगम, उज्जैन में शिप्रा नदी, हरिद्वार में गंगा नदी और नासिक में गोदावरी नदी पर आयोजित होता है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन किया गया है, जो साल 2025 में 26 फरवरी तक चलेगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है, जबकि माघ पूर्णिमा का व्रत 12 फरवरी 2025 को रखा जाएगा।

महाकुंभ में स्नान करने का खास महत्व है। माना जाता है कि महाकुंभ में किया जाने वाले स्नान न केवल पापों से छुटकारा दिलाता है, बल्कि आत्मा को भी शुद्धि करता है। इस साल महाकुंभ में तीन शाही स्नान की तिथि निर्धारित की गई थी, जबकि 6 अमृत स्नान थे। हालांकि कुछ लोगों के मन में इस बात को लेकर संशय है कि इस बार तीन शाही स्नान ही क्यों हैं? माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के दिन शाही स्नान क्यों नहीं होगा? तो चलिए जानते हैं इसके पीछे के कारण के बारे में।

---विज्ञापन---

कैसे तय होती है शाही स्नान की तिथि?

महाकुंभ में आयोजित शाही स्नान की तिथि ग्रह नक्षत्रों के आधार पर तय होती है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, जब सूर्य मकर राशि में और गुरु वृषभ राशि में विराजमान होते हैं, तो तब शाही स्नान होता है। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी की तिथियों पर गुरु ग्रह वृषभ राशि और सूर्य ग्रह मकर राशि में मौजूद थे।

लेकिन महाशिवरात्रि के दिन गुरु तो वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे पर सूर्य देव कुंभ राशि में होंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 फरवरी 2025 को देर रात 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसलिए शिवरात्रि के दिन होने वाला स्नान को शाही स्नान नहीं माना जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Moon Transit: चंद्र की कृपा से पैसों में खेलेंगी ये 3 राशियां, करियर में मिलेगी अपार सफलता!

कब-कब हुआ शाही स्नान?

महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी 2025 यानी मकर संक्रांति के दिन हुआ था। इसके बाद दूसरा स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को हुआ था। जबकि तीसरा और आखिरी शाही स्नान 3 फरवरी 2025 यानी बसंत पंचमी के दिन हुआ था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी माह? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 07, 2025 03:57 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola