---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Moon Transit: चंद्र की कृपा से पैसों में खेलेंगी ये 3 राशियां, करियर में मिलेगी अपार सफलता!

Moon Transit 2025: चंद्र देव कल एक बार फिर राशि परिवर्तन करेंगे। इस बार वो मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं कल किस समय चंद्र का गोचर होगा और उसका किन तीन राशियों पर सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ने की संभावना है।

---विज्ञापन---

Moon Transit 2025: फरवरी का महीना कुछ राशियों के जातकों के लिए यादगार रहने वाला है। इस दौरान चंद्र देव कई बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे कुछ लोगों को विशेष फायदा होने की संभावना है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन, माता, भौतिक सुख और भावना आदि का कारक ग्रह माना जाता है, जो मात्र सवा दो दिन में गोचर करते हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्र देव कल यानी 8 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर गोचर करेंगे। इस समय वो वृषभ राशि में मौजूद हैं। आइए जानते हैं कल चंद्र गोचर से किन तीन राशियों के जातकों को खास फायदा हो सकता है।

---विज्ञापन---

इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे चंद्र देव!

कर्क राशि

जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते को घरवालों की मंजूरी मिल जाएगी। विवाहित जातकों के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और मनमुटाव दूर होंगे। खर्चे कंट्रोल होंगे, जिससे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यदि नौकरीपेशा जातकों ने पिछले साल कोई निवेश किया था, तो उससे उन्हें धन लाभ होने की संभावना है। इस हफ्ते 40 से 80 उम्र वाले लोगों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़ें- Video: मंगल और शनि की कृपा से इस राशि के खर्चे होंगे कंट्रोल, बढ़ेगी आमदनी!

---विज्ञापन---

तुला राशि

चंद्र देव की कृपा से तुला राशि के जातकों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव कम होगा और कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों को जल्द कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जिन लोगों की उम्र 50 से अधिक है, उनका स्वास्थ्य इस माह बढ़िया रहने वाला है। पुराने दर्द के रोगों से छुटकारा मिलेगा और मानसिक तनाव कम होगा।

धनु राशि

यदि आप अभी तक सिंगल हैं, तो वैलेंटाइन डे से पहले आपका कोई दोस्त आपको प्रपोज कर सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों संग रिश्ते अच्छे होंगे, जिससे नौकरीपेशा जातक मन लगाकर काम कर पाएंगे। कारोबारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य बदलते मौसम में सामान्य रहेगा। संतान को परीक्षा में सफलता मिलेगी, जिसके बाद उन्हें पिता से मनचाहा गिफ्ट भी मिल सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: सुख-वैभव के दाता शुक्र ने किया शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 07, 2025 09:04 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola