Magh Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद ही शुभ माना गया है। पूरे साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथि पड़ती हैं। माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी या माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान और दान करके पुण्य कमाते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 में 11 फरवरी की शाम 6 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी और यह 12 फरवरी की शाम 7 बजकर 22 तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार इस बार माघ पूर्णिमा का व्रत 12 फरवरी को रखा जाएगा। इसी दिन ही स्नान और दान किया जाएगा। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए। इन कार्यों को करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन किन कार्यों को न करें।
ये भी पढ़ें- Somwar Ke Upay: सोमवार को कर लें ये 5 काम, भगवान शिव हो जाएंगे मेहरबान!
देर तक सोने से बचें
अगर आपकी आदत देर तक सोने की है तो माघ पूर्णिमा के दिन ऐसा न करें। इस दिन जल्दी सोकर उठें और पवित्र नदियों में स्नान करके दान करें। अगर पवित्र नदियों में स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो नहाने के पानी में पवित्र नदियों का जल मिलाकर घर पर ही स्नान करें।
घर में न रखें अंधेरा
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि माघ पूर्णिमा के दिन घर में अंधेरा न रहे। माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी घर पर आती हैं और अगर घर में अंधेरा रहता है तो उनका आगमन नहीं होता है।
न पहनें फटे-पुराने कपड़े
माघ पूर्णिमा के दिन फटे-पुराने कपड़े न पहनें। पूर्णिमा तिथि माता लक्ष्मी का समर्पित है। इस कारण माघी के दिन कटे-फटे या फिर काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन गुलाबी या लाल रंग के कपड़े पहनें।
दूध-चांदी का दान
माघ पूर्णिमा के दिन दूध या चांदी का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन दूध और चांदी का दान करने से चंद्र दोष का सामना करना पड़ता है, जिससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है।
तामसिक भोजन से बचें
माघ पूर्णिमा के दिन प्याज, लहसुन, मांस और शराब का सेवन भूलकर भी न करें। इससे देवता नाराज होते हैं और व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी आती है।
ये भी पढ़ें- Phalguna Month 2025: फाल्गुन माह में भूल से भी न करें ये काम, होना पड़ सकता है परेशान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
12 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 hr agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
2 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
19 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
20 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
22 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines