हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Magh Month 2026: माघ माह में भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, चंद्र-राहु और शनि हो जाएंगे नाराज

Magh Month 2026: 4 जनवरी 2026 से माघ माह का आरंभ हो गया है, जो अगले महीने की एक तारीख यानी 1 फरवरी तक चलेगा. चलिए जानते हैं कि माघ के महीने में किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए और क्यों.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Magh Month 2026: हिंदू पंचांग के 11वें महीने माघ का आरंभ हो गया है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, माघ का महीना 2026 में 4 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक चलेगा. धार्मिक मान्यता है कि जो लोग माघ के महीने में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और स्नान-दान करते हैं, उन्हें महालाभ होता है. साथ ही पूर्व के पूर्व जन्मों के पाप नष्ट होते हैं. इसके अलावा माघ के महीने में दान करना भी शुभ होता है.

आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दान माघ के महीने में करने से ग्रह दोष लगता है. खासकर, चंद्र ग्रह, शनि ग्रह और राहु ग्रह की अशुभ दृष्टि का व्यक्ति को सामना करना पड़ता है.

माघ में किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ के महीने में लोहे से जुड़ी चीजों का दान करने से बचना चाहिए. खासकर, शनिवार और किसी शुभ दिन पर लोहे से बनी किसी भी चीज का दान न करें. दरअसल, लोहे का संबंध शनि ग्रह से है. यदि आप ये गलती करते हैं तो आपको ग्रह क्लेश, बीमारियों और पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है.
  • वैसे तो चांदी के दान को महापुण्य माना गया है, लेकिन माघ के महीने में इसे दान करने से बचना चाहिए. दरअसल, चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से है. यदि आप माघ के महीने में चांदी से बनी किसी भी चीज का दान करते हैं तो आपको चंद्र दोष के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है.
  • शास्त्रों में बताया गया है कि माघ के महीने में नमक का दान करना अशुभ होता है. इससे न सिर्फ राहु दोष लगता है, बल्कि कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति भी कमजोर होने लगती है. ऐसे में व्यक्ति हर समय मानसिक रूप से परेशान रहता है और किसी भी काम में सफलता हासिल नहीं कर पाता है.

ये भी पढ़ें- Magh Month 2026 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा माघ माह, शुक्र-सूर्य और मंगल-बुध करेंगे गोचर

विज्ञापन

माघ में किन चीजों का दान करना चाहिए?

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, माघ के महीने में धन, वस्त्र, तिल, गुड़, कंबल, बिस्तर, अन्न, फल और श्रृंगार का सामान दान करना शुभ होता है. इससे न सिर्फ विष्णु जी खुश होते हैं बल्कि घर में सुख-शांति का भी वास होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola