Magh Month 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए माघ माह का खास महत्व है, जो हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना है। जिस दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं, उसी दिन से माघ महीने का आरंभ होता है। माघ माह के पहले दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। आज यानी 14 जनवरी 2025 से माघ माह का शुभारंभ हो गया है, जिसका समापन 12 फरवरी 2025 को होगा। माघ माह में श्रीहरि और मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। साथ ही किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ माना जाता है।
इस महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार हैं, जिस दौरान पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। प्रमुख व्रत-त्योहार के अलावा माघ माह में सूर्य-मंगल समेत चार बड़े ग्रह राशि व नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं, जिनका समय-समय पर 12 राशियों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं माघ माह में आने वाले व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट के बारे में।
माघ माह में ये 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
- 14 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 09:03 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे।
- 21 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 09:37 मिनट पर मंगल देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
- 24 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार को शाम 05:45 मिनट पर बुध देव मकर राशि में गोचर करेंगे।
- 28 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 07:12 मिनट पर शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे।
- 11 फरवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 12:58 मिनट पर बुध देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
- 12 फरवरी 2025, दिन बुधवार को देर रात 10:03 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2025 में कौन-सा महीना 12 राशियों के लिए रहेगा शुभ? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
माघ माह में ये 4 ग्रह करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
- 17 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार को सुबह 07:51 मिनट पर शुक्र देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 22 जनवरी 2025, दिन बुधवार को दोपहर 02:55 मिनट पर बुध देव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 24 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार को सुबह 04:52 मिनट पर सूर्य देव श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 30 जनवरी 2025, दिन बृहस्पतिवार को देर रात 10:09 मिनट पर बुध देव श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 1 फरवरी 2025, दिन शनिवार को सुबह 08:37 मिनट पर शुक्र देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे
- 2 फरवरी 2025, दिन रविवार को सुबह 08:51 मिनट पर शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 6 फरवरी 2025, दिन बृहस्पतिवार को सुबह 07:57 मिनट पर सूर्य देव धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 7 फरवरी 2025, दिन शुक्रवार को शाम 06:37 मिनट पर बुध देव धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
माघ माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट
- 14 जनवरी 2025- मकर संक्रांति और पोंगल
- 17 जनवरी 2025- सकट चौथ
- 25 जनवरी 2025- षटतिला एकादशी
- 29 जनवरी 2025- मौनी अमावस्या
- 2 फरवरी 2025- बसंत पंचमी
- 4 फरवरी 2025- रथ सप्तमी
- 5 फरवरी 2025- भीष्म अष्टमी
- 8 फरवरी 2025- जया एकादशी
- 12 फरवरी 2025- कुंभ संक्रांति और माघ पूर्णिमा
ये भी पढ़ें- Surya Chandra Yuti 2025: 28 जनवरी से 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ! मकर राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र की युति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
13 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
19 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines