Maa Lakshmi Blessings: कंगाल भी बन जाते हैं धनवान, जरूर जानें मां लक्ष्मी के आने के ये 5 शुभ संकेत

Maa Lakshmi Blessings: मां लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी हैं. कहा जाता है कि घर में प्रवेश से पहले वे कुछ शुभ संकेत देती हैं, जो आने वाले सौभाग्य का संदेश होते हैं. ये संकेत पहचानकर कोई भी अपने जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलाव को समझ सकता है. जानिए कौन से हैं वे शुभ संकेत?

Maa-Lakshmi
विज्ञापन

Maa Lakshmi Blessings: हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सुयोग की देवी माना जाता है. कहा जाता है कि जिस घर में उनका स्नेह बना रहे, वहां धन की धारा कभी सूखती नहीं. ऐसे लोग जीवन भर सुख, सौभाग्य और प्रगति का अनुभव करते हैं. ज्योतिष और पुराणों में बताया गया है कि माता लक्ष्मी घर आने से पहले कुछ शुभ संकेत देती हैं. इन संकेतों को पहचानकर व्यक्ति अपने जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलाव का अंदाजा लगा सकता है. आइए जानते हैं, ये शुभ संकेत क्या हैं?

शंख की मधुर ध्वनि का सुनाई देना

सुबह के समय अचानक शंख की आवाज कानों में पड़े तो यह बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह देवी लक्ष्मी के आगमन का संकेत है. शंख को पवित्रता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है और इसकी ध्वनि वातावरण के दोष मिटाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा भर देती है.

विज्ञापन

झाडू का शुभ संकेत

झाडू को अक्सर लक्ष्मी से जोडा जाता है, इसलिए इसे सम्मानपूर्वक रखने की सलाह दी जाती है. अगर सुबह घर से निकलते समय कोई व्यक्ति झाडू लगाता हुआ दिखाई दे जाए, तो इसे आर्थिक लाभ का शुभ संकेत माना जाता है. यह संकेत देता है कि घर में धन का प्रवाह बढ़ने वाला है.

खान-पान की आदतों में अचानक बदलाव

कभी-कभी परिवार के सदस्य अपने आप ही मांसाहार या नशे जैसी आदतों से दूर होने लगते हैं. उनकी भूख हल्की हो जाती है और मन शांत रहने लगता है. यह स्थिति भी घर में पवित्रता बढ़ने और देवी लक्ष्मी की कृपा आने का संकेत मानी जाती है.

विज्ञापन

उल्लू का दिखाई देना

उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है. अगर किसी शुभ कार्य से पहले या संध्या के समय उल्लू दिखाई दे जाए, तो इसे बहुत सकारात्मक संकेत माना जाता है. यह दर्शाता है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं.

घर में शांति और सौहार्द का बढ़ना

जब घर के माहौल में अचानक शांति, सहयोग और मधुरता बढ़ने लगे, परिवार के सदस्यों के बीच अनावश्यक विवाद खत्म होने लगें, तो यह भी संकेत है कि घर की ऊर्जा बदल रही है. यह बदलाव लक्ष्मी कृपा का अग्रिम संकेत माना जाता है.

विज्ञापन

ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा

माता लक्ष्मी की पूजा गुलाबी या सफेद वस्त्र पहनकर करनी चाहिए. देवी के दाहिनी ओर विष्णु और बायीं ओर गणेशजी की मूर्ति स्थापित करना श्रेष्ठ माना जाता है. गोधन बेला या रात का समय पूजन के लिए सबसे उत्तम है. माता को कमल का पुष्प विशेष रूप से प्रिय माना जाता है. दीपक में गाय के घी का प्रयोग करने से पूजा का लाभ और भी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ