Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की इन 7 शिक्षाओं पर टिकी है दुनिया, जिसने समझ लिया उसका बेड़ा पार

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा उपदेशों में 7 शिक्षाएं ऐसी हैं, जो जीवन को सरल और प्रभावशाली बनाने की कुंजी हैं. उनके अनुयायी इन सिद्धांतों को अपनाकर असीम मानसिक शांति और सच्चा संतोष पा रहे हैं? आइए जानते हैं, क्या हैं बाबा की ये शिक्षाएं?

neem-karoli-baba-teachings

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा आधुनिक भारत के महान संत थे. उनका जीवन चमत्कारों और सरलता से भरा रहा. बाबा के अनुयायी दुनिया भर में फैले हैं और उनका मुख्य आश्रम कैंची धाम में स्थित है. बाबा की शिक्षाएं केवल धर्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जीवन जीने का सरल और प्रभावशाली तरीका सिखाती हैं. उनके शब्द आज भी लोगों के मन को प्रेरणा और शांति देते हैं. आइए जानते हैं, नीम करोली बाबा 7 वैसी शिक्षाएं, जिस पर यह दुनिया टिकी हुई है और इन्हें जो समझ लेता है उसक बेड़ा पार हो जाता है.

प्रेम और सेवा करो

बाबा कहते थे कि हर किसी से प्रेम करो और सभी को भोजन कराओ. सेवा में सच्ची खुशी और संतोष मिलता है. प्रेम ही ईश्वर का अनुभव है. यह सीख हमें दूसरों के प्रति दयालु और समझदार बनाती है.

अहंकार को त्यागो

अहंकार इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी है. इसे छोड़ने से जीवन में संतुलन आता है और गलतियां कम होती हैं. सरल और विनम्र बने रहना ही मन को शांति और जीवन को स्थिरता देता है.

वर्तमान में जियो

अतीत की गलतियों में उलझना या भविष्य की चिंता करना मन को थकाता है. बाबा बताते थे कि खुश रहने का रहस्य केवल वर्तमान में जीने में है. आज पर ध्यान दो और छोटे-छोटे पल का आनंद लो.

राम नाम का जाप

‘राम राम’ का लगातार जाप करने से मन शांत होता है. चिंताएं धीरे-धीरे दूर हो जाती हैं. यह साधना मन की उलझनों को सुलझाने और आंतरिक शक्ति पाने का सरल तरीका है.

सादगी और सत्यता

सच्चाई और सादगी भरा सरल जीवन ही स्थायित्व देता है. सत्य बोलने और सादगी अपनाने वाला व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी फंसता नहीं. यह हमें मानसिक शांति और सम्मान दोनों देता है.

धन का सही उपयोग

धन को केवल खर्च करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि इसे अच्छे कार्यों में लगाया जाए. पुण्य और सही कामों में धन लगाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है. फिजूलखर्ची केवल परेशानी लाती है.

सभी पर दया करो

नीम करोली बाबा हर जीव और इंसान पर दया करने की सीख देते थे. करुणा और सहानुभूति से मन साफ होता है. यह गुण हमें दूसरों के दुख समझने और समाज में योगदान देने की प्रेरणा देता है.

नीम करोली बाबा की ये 7 शिक्षाएं सरल और सहज हैं. इन्हें अपनाकर हर व्यक्ति जीवन में संतोष, शांति और खुशहाली पा सकता है. बाबा ने भी कहा है- ‘छोटे-छोटे कार्य, सच्चा प्रेम और सेवा जीवन को सुंदर बनाते हैं.’

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ