kamakhya Mandir: देशभर में कुल 52 शक्तिपीठ हैं, जिसमें से एक है कामाख्या देवी मंदिर। कामाख्या देवी मंदिर असम के गुवाहाटी में दिसपुर से कम से कम 10 किमी दूर नीलांचल पर्वत पर स्थित है। इस मंदिर में प्रवेश करते ही एक अलग शक्तिशाली शक्ति का अहसास होता है, जिसे हर एक व्यक्ति महसूस कर सकता है। इस मंदिर से जुड़ी कई ऐसी बातें, जिन्हें जानने के बाद आपको हैरानी जरूर होगी।
योनी की जाती है पूजा
कामाख्या देवी मंदिर में माता सती की योनी की उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति अपनी जिंदगी में इस मंदिर के तीन बार सच्चे मन से दर्शन करता है, उसे पापों से मुक्ति मिल जाती है।
ये मंदिर तंत्र विद्या के लिए भी प्रसिद्ध है। जहां दूर-दूर से साधु व संत साधना करने के लिए आते हैं। पुजारी, तांत्रिक और अघोरियों के लिए ये मंदिर उनकी साधना का गढ़ है। इसके अलावा मनोकामना पूर्ति के लिए यहां पर जानवरों की बलि भी दी जाती है।
नकारात्मक शक्तियों को किया जाता है प्राप्त!
कामाख्या देवी को तांत्रिकों की प्रमुख व मुख्य देवी माना जाता हैं। इसके अलावा मंदिर में मां सती को भगवान शिव के नववधू के रूप में भी पूजा जाता है। माना जाता है कि यहां पर तांत्रिक बुरी व नकारात्मक शक्तियों को आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। इसी वजह से यहां पर मौजूद साधुओं के पास चमत्कारी शक्तियों के होने की भी बात कही जाती है।
यहां पर जंगल तंत्र साधना भी की जाती है, जिसके लिए मंदिर के पास एक जंगल भी है। हर साल बड़ी संख्या में लोग नकारात्मक शक्तियों, काला-जादू और टोना-टोटका से छुटकारा पाने के लिए यहां आते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: राहु की महादशा से इस राशि के जीवन में आएगा भूचाल, सेहत होगी खराब!
तीन दिन के लिए बंद किए जाते हैं मंदिर के कपाट
हालांकि मंदिर के कपाट हर साल 22 जून से 25 जून तक बंद कर दिए जाते हैं। मान्यता है कि इस दौरान मां सती मासिक धर्म से होती हैं। दरबार बंद करने से पहले मंदिर के अंदर एक सफेद कपड़ा रखा जाता है, जब मंदिर के कपाट खुलते हैं, तो वो कपड़ा लाल रंग का हो जाता है, जिसे अम्बुवाची वस्त्र कहा जाता है। इस कपड़े को भक्तों को प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इसके अलावा मंदिर के आसपास की नदियों और तालाब का पानी भी इस दौरान लाल हो जाता है। हालांकि वैज्ञानिक अब तक इसके पीछे का कारण ढूंढ नहीं पाए हैं।
अंबुवाची मेला का भी किया जाता है आयोजन
साल में एक बार यहां पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, जिसे देशभर में अंबुवाची मेला के नाम से जाना जाता है। हर साल ये मेला जून के महीने में लगता है, जिस दौरान मां सती मासिक धर्म से होती हैं। हालांकि इस दौरान किसी भी भक्त को मंदिर में जाने की अनुमति नहीं होती है।
शक्तिपीठ का इतिहास
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, राजा दक्ष ने जब शिव जी का अपमान किया था, तो देवी सती क्रोध में आकर हवन कुंड में कूद गई थी। भगवान शिव को ये बात जब पता चली, तो वो क्रोध में देवी सती के शव को उठाकर धरती का चक्कर लगा रहे थे। ऐसे में भगवान विष्णु ने अपने चक्र से देवी सती के देह के 52 भाग किए थे। जहां-जहां मां सती के शरीर के भाग गिरे थे, वहां पर एक-एक शक्तिपीठ बनाया गया।
ये भी पढ़ें- आषाढ़ अमावस्या पर दुर्लभ योग में करें ये उपाय, 12 राशियों को पितृ और कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
12 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
15 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
19 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
22 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines