Lucky-Unlucky Nose Shape According Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण व अनोखा हिस्सा माना जाता है, जिसके जरिए शरीर के निशान, तिल और बनावट से व्यक्ति के स्वभाव, रिश्ते, करियर और फ्यूचर से जुड़े कई राज पता चलते हैं. यहां तक कि नाक की बनावट से भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो पैनी, मोटी, चपटी, लंबी, छोटी और पतली नाक वाले लोगों की अपनी खासियत होती है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. आज हम आपको सामुद्रिक शास्त्र की मदद से बताने जा रहे हैं कि किस तरह की नाक वाले लोगों को ज्यादा भाग्यशाली माना जाता है.
मोटी नाक
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की नाक मोटी होती है, उन्हें जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है. कुछ भी चीज आसानी से नहीं मिलती है. इसके अलावा ये लोग सामने वाले व्यक्ति की परवाह किए बिना हर बार अपने बारे में सोचते हैं.
चपटी नाक
जिन लोगों की नाक चपटी होती है, वो मनमाने होते हैं. ऐसे लोग किसी की बात नहीं सुनते हैं बल्कि हर बार अपने मन की सुनते हैं.
ये भी पढ़ें- Video: 30 सितंबर से पहले इस राशि के लोगों की आमदनी में नहीं आएगी गिरावट, बृहस्पति-शनि की रहेगी कृपा
पतली नाक
पतली नाक वाले लोग मेहनती होते हैं. ये लोग मेहनत से दूर नहीं भागते हैं बल्कि हर चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं.
लंबी, सीधी और पैनी नाक
जिन लोगों की नाक लंबी, सीधी और पैनी होती है, उन्हें सबसे ज्यादा भाग्यशाली माना जाता है. ऐसे लोग अपनी मेहनत से मोटा धन कमाते हैं. इसके अलावा इन लोगों का दिमाग भी तेज होता है. ये लोग आसानी से हार नहीं मानते हैं बल्कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं. खासकर कला और राजनीति में ऐसे लोगों को अपना करियर बनाना चाहिए. इन क्षेत्रों में इनके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है.
छोटी और गोल नाक
जिन लोगों की नाक छोटी और गोल होती है, उनका दिल साफ होता है. इन लोगों को छल-कपट करना नहीं आता है. ये ईमानदारी से अपना काम करते हैं और जल्दी से किसी से लड़ाई नहीं करते हैं. इन लोगों के लिए नौकरी करना ज्यादा अच्छा रहता है.
नुकीली नाक
नुकीली नाक होना भी शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे लोग अहंकारी होते हैं और आसानी से किसी की बात नहीं मानते हैं. इनका स्वभाव भी ज्यादा अच्छा नहीं होता है.
ये भी पढ़ें- 4 घंटे 24 मिनट तक लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
8 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
9 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
9 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
12 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
13 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
16 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines