Love Marriage Line: लव मैरिज…इस शब्द में ही आकर्षण है। यदि किसी को यह मालूम हो जाए कि उसके हाथ में लव मैरिज की रेखाएं और निशानियां हैं, तो उसका मन जरूर गुदगुदा उठेगा। पामिस्ट्री यानी हस्तरेखा विज्ञान में भी इसके बारे में काफी डिटेल में बताया गया है। आइए जानते हैं, हाथ की कुछ ऐसी रेखाओं और निशानियों के बारे में, जो दर्शाते हैं कि किसी जातक (व्यक्ति) लव मैरिज होगा या अरेंज मैरिज?
अपनी हथेली से जानें लव मैरिज की निशानियां
हृदय रेखा पर ‘वी’ (V) का चिह्न
इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रेम हृदय की वस्तु है। जब हाथ की हृदय रेखा पर ‘वी’ (V) का निशान बनता है, तो हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक व्यक्ति का प्रेम विवाह हो सकता है। माना जाता है कि यह चिह्न उम्र भर लव लाइफ के मधुर होने की ओर भी संकेत करता है। यही कारण है कि ‘वी’ (V) को काफी शुभ माना जाता है, बहुत से लोग इसे ‘गॉड मार्क’ या ‘डिवाइन लव मार्क’ भी कहते हैं।
गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान
इंडेक्स फिंगर यानी तर्जनी उंगली के ठीक नीचे के भाग को गुरु पर्वत का क्षेत्र माना जाता है। हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है, तो व्यक्ति का न केवल लव मैरिज होता है, बल्कि उनका लव मैरिज सफल और स्थायी भी होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें ऐसे लाइफ पार्टनर मिलते हैं, अपने साथी को अच्छी तरह से समझते हैं।
जब चंद्र पर्वत से मिलती है कोई ऐसी रेखा
हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक यहां जिस रेखा और चिह्न की बात हो रही है, उससे व्यक्ति के जीवन में भरपूर रोमांस होने की संभावना होती है। जी हां, जब चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा लक लाइन यानी भाग्य की रेखा से मिलती है, तो व्यक्ति का लव मैरिज होने की प्रबल संभावना होती है। ऐसे कपल का वैवाहिक जीवन काफी सुखमय भी रहता है। बस इस रेखा को कटा-छटा नहीं चाहिए।
लव मैरिज के साथ धन और प्रसिद्धि भी
कई बार आपने देखा होगा कि बहुत लोगों को नेम, फेम और वेल्थ यानी धन और प्रसिद्धि शादी के बाद मिलती है। ऐसा तब होता है, जब हार्ट लाइन यानी हृदय रेखा से कुछ पतली-पतली लाइन निकलकर सूर्य रेखा से जाकर मिल जाती हैं। ऐसे लोगों के जीवन में प्यार का बहुत सम्मान होता है।
ये भी पढ़ें: सावन में इस शिवलिंग की पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं, जानें कितने तरह के होते हैं शिवलिंग
ये भी पढ़ें: 72 साल बाद सावन पर बना विलक्षण महासंयोग, शिव कृपा से पूरी होगी भक्त की हर मनोकामना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
15 mins agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
3 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
3 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
5 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines