---विज्ञापन---

Religion angle-right

Zodiac Sings: इन 3 राशियों पर बेहद मेहरबान रहते हैं भगवान सूर्य, धन के साथ शोहरत भी चूमती है कदम!

Zodiac Sings: अभी छठ पूजा का पावन समय चल रहा है, जिसमें भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। आइए इस मौके पर जानते हैं कि भगवान सूर्य की ये 3 प्रिय राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों को सूर्यदेव जीवन में क्या-क्या सफलताएं प्रदान करते हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Sings: सूर्य केवल एक खगोलीय पिंड नहीं हैं, बल्कि वैदिक ज्योतिष के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य जातक (व्यक्ति) के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और जीवन में नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की व्यवस्था और जीवन में सूर्य के महत्व को देखते हुए वैदिक ज्योतिष के महान द्रष्टा महर्षि पाराशर ने सूर्य का ग्रहों का राजा कहकर उपासना की है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशि विशेष पर, खास कर 3 राशियों, पर भगवान सूर्य बेहद मेहरबान रहते हैं। सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों के जातकों को अपार धन के साथ जीवन में काफी मान-सम्मान प्राप्त होता है। आइए सूर्य उपासना के महान पर्व छठ पूजा के मौके पर जानते हैं कि भगवान सूर्य की ये 3 प्रिय राशियां कौन-सी हैं?

भगवान सूर्य की प्रिय राशियां

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष के राशिचक्र में सभी 12 राशियों में मेष प्रथम राशि है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है, जो पृथ्वी पुत्र भी कहलाते हैं। धरती की तरह मंगल ग्रह भी सूर्य देव के अनुयायी हैं। इस कारण मेष राशि वाले जातकों पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है। ये जातक उर्जावान, साहसी और निर्भीक होते हैं। मेष राशि के इन गुणों को भगवान सूर्य और अधिक बढ़ावा देते हैं और इन जातकों को जीवन में सफलता दिलाने में मदद करते हैं। सूर्य की कृपा से इस राशि के जातक सेना, टेक्निकल काम, कानून और प्रशासनिक व्यवस्था, राजकीय सलाहकार आदि फील्ड में बेहद सफल होते हैं। ये लोग रिपोर्टिंग, स्पोर्ट्स और टूरिज्म जैसे करियर में भी काफी नाम और धन कमाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ में ठेकुआ क्यों चढ़ाते हैं, क्यों कहते हैं इसे महाप्रसाद, जानें विस्तार से

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि चक्र की पांचवीं राशि सिंह अग्नि तत्त्व से संबंधित है। इस राशि का स्वामी सूर्यदेव स्वयं हैं। इसलिए सिंह राशि वाले जातक स्वाभाविक रूप से सूर्य देव के सबसे प्रिय होते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा का भरपूर समावेश होता है। यह देखा गया है कि सूर्य देव इन जातकों को काम मेहनत में भरपूर सम्मान और सफलता दिलाते करते हैं। सिंह राशि के व्यक्ति समाज के विभिन्न क्षेत्रों में लीडरशिप क्वालिटी से अपना बेस्ट योगदान देते हैं। यह भी देखा गया है कि ये लोग कम उम्र में प्रसिद्ध हो जाते हैं और धन का अंबार लगा देते हैं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक भी सूर्य देव के प्रिय होते हैं। धनु राशि का स्वामी गुरु है, जो सूर्य देव के गुरु भी हैं। धनु राशि वाले जातक गुरु बृहस्पति के प्रभाव ज्ञानी, दार्शनिक और धार्मिक होते हैं। वहीं सूर्य देव इन जातकों को व्यावहारिक बुद्धि, विवेक और ज्ञान प्रदान करते हैं। यही कारण है कि लेखन और संपादन कार्य, शिक्षण कार्य, ज्यूडिशियरी (न्यायिक) कार्य और अपना उद्यम और व्यवसाय जैसे काम में इस राशि के जातकों का मन लगता है। काम के प्रति पैशनेट होने कारण धन के साथ शोहरत भी इनके कदम भी चूमती है।

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं इन 5 राशियों के व्यक्ति, जिंदगी में कभी न कभी जरूर बनते हैं करोड़पति-अरबपति!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 07, 2024 08:45 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola