Lord Shiva Puja Rules: भगवान भोलेनाथ की पूजा से जुड़ी ये 5 गलतियों पड़ सकती हैं भारी, जानें शिव पूजा के जरूरी नियम

Lord Shiva Puja Rules: शिव पूजा सरल होती है, लेकिन नियमों की अनदेखी से भक्ति का फल प्रभावित भी होता है. घर में शिव प्रतिमा की दिशा, स्वरूप, जल अर्पण और पूजन सामग्री से जुडी कुछ भूलें मानसिक अशांति और बाधा का कारण बनती है. आइए जानते हैं, ऐसी 5 गलतियां कौन-सी हैं, जो शिव कृपा रोक देती है?

lord-shiva-puja-mistakes

Lord Shiva Puja Rules: हिन्दू धर्म में भगवान भोलेनाथ की पूजा सबसे सरल मानी जाती है, लेकिन यह भी सच है कि शास्त्रों में बताए गए नियमों की अनदेखी करने पर पूजा का फल प्रभावित हो सकता है. कई बार श्रद्धालु अनजाने में कुछ ऐसी बातें कर देते है, जो शिव भक्ति में बाधा बन जाती है. खासकर घर में शिवजी की पूजा करते समय दिशा, प्रतिमा, जल अर्पण और पूजन सामग्री को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी होती है. आइए जानते हैं, शिव पूजा से जुड़ी ऐसी 5 सामान्य भूलें क्या हैं, जिनसे बचना आवश्यक माना गया है?

विज्ञापन

शिव प्रतिमा की सही दिशा

मान्यता के अनुसार भगवान शिव का वास कैलाश पर्वत पर है, जो उत्तर दिशा में स्थित है. इसलिए घर में शिवजी की मूर्ति या तस्वीर उत्तर दिशा की ओर स्थापित करना श्रेष्ठ माना गया है. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन को शांति मिलती है. दक्षिण दिशा में शिव प्रतिमा लगाने से पूजा का प्रभाव कम हो सकता है.

विज्ञापन

क्रोध मुद्रा वाली तस्वीर से परहेज

घर में भगवान शिव की उग्र या क्रोध मुद्रा वाली तस्वीर लगाना शुभ संकेत न माना जाता है. ऐसी छवि तांडव और संहार का भाव दर्शाती है. इससे बिना कारण चिड़चिड़ापन, तनाव और मन की अशांति बढ़ने की मान्यता है. गृहस्थ जीवन के लिए शिव परिवार के साथ वाली तस्वीर अधिक कल्याणकारी मानी जाती है, जिसमें माता पार्वती और पुत्र गणेश, कार्तिकेय उपस्थित रहते हैं. यह चित्र सुख, संतुलन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है.

विज्ञापन

पूजा स्थल की स्वच्छता

शिवजी को स्वच्छता बेहद प्रिय है. जिस स्थान पर शिव प्रतिमा या शिवलिंग स्थापित हो, वहां गंदगी या अव्यवस्था नहीं रखनी चाहिए. रोज साफ सफाई करना और पूजा से पहले स्थान को पवित्र रखना आवश्यक माना गया है. अशुद्ध स्थान पर की गई पूजा का फल कम बताया जाता है.

रात्रि में जल अर्पण की सावधानी

शिवलिंग पर रात के समय गंगा जल या ठंडा जल सीधे अर्पित करने से बचने की सलाह दी जाती है. शास्त्रों के अनुसार यह शिव तत्व को प्रभावित कर सकता है. मान्यता है कि इससे रोग, थकान या ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है. यदि किसी कारण जल चढ़ाना आवश्यक हो, तो थोड़ी दूरी से अर्पण करना उचित माना गया है.

विज्ञापन

वर्जित पूजन सामग्री

शिव पूजा में कुछ वस्तुएं अर्पित करना वर्जित बताया गया है. शिवलिंग पर सिंदूर, हल्दी, तुलसी, टूटे चावल, शंख से जल, केतकी, चम्पा या केवड़ा के फूल न चढाए. इसके स्थान पर बेलपत्र, सफेद फूल और धतूरा जैसे पदार्थ अधिक प्रिय माने जाते है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ