Dussehra Aparajita Puja 2026: विजयादशमी का पर्व भगवान राम की लंका पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इसे असत्य पर सत्य की जीत मानते हैं. विजयादशमी को दशहरा के नाम से भी जानते हैं. इस दिन अपराजिता पूजा करने का भी विधान है. बता दें कि, इस साल दशहरा 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को मनाया जा रहा है. दशहरा पर भगवान राम ने लंका विजय से पहले अपराजिता पूजा की थी. इस प्रकार से अपराजिता पूजा का पर्व दशहरा और रावण दहन से जुड़ा हुआ माना जाता है.
देवी अपराजिता का पूजन का विधान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने दशहरा के दिन रावण से युद्ध करने से पहले देवी अपराजिता का पूजन किया था. देवी अपराजिता की पूजा करने बेहद फलदायी माना जाता है. अपराजिता शब्द से स्पष्ट होता है कि. वह जो कभी पराजित न हो. भगवान राम ने लंका पर विजय हासिल करने और रावण का वध करने से पहले अपराजिता पूजा की थी. बता दें कि, देवी अपराजिता को मां दुर्गा या देवी वैष्णवी का ही रूप मानते हैं. देवी अपराजिता की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सफलता का आशीर्वाद मिलता है.
ये भी पढ़ें – Dussehra 2026: विजयादशमी पर क्यों की जाती है शस्त्र पूजा? जानें इस परंपरा के पीछे की धार्मिक मान्यता
अपराजिता पूजा शुभ मुहूर्त
अपराजिता पूजन के लिए अपराह्ण काल शुभ माना जाता है. इस समय पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. देवी अपराजिता का पूजन विजय प्राप्ति के लिए किया जाता है. अपराजिता पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर को 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में आप अपराजिता पूजा कर सकते हैं. शत्रुओं पर विजय और कोर्ट केस में पक्ष में फैसले के लिए इस पूजा को कर सकते हैं.
कैसे करें अपराजिता पूजा?
आप अपराजिता पूजा के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा स्थान की सफाई कर चौकी लगाएं. लकड़ी की चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. इसके बाद चौकी पर मां अपराजिता की प्रतिमा स्थापित करें. दोपहर को अपराह्ण काल में आप पूजा करें. मां अपराजिता को रोली, अक्षत और चंदन अर्पित करें. प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. विधि विधान से पूजा करें और माता को फल और मिठाई का भोग लगाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 hr agoआज या कल, कब है नवरात्रि की अष्टमी? पंचांग से जानें तारीख और मुहूर्त
4 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
19 hrs agoनवरात्रि में सच्चे मन से करें मां दुर्गा की आरती, हर मुश्किलों होंगी दूर
22 hrs agoविजयादशमी पर क्यों होती है शस्त्र पूजा? जानें इस परंपरा की धार्मिक मान्यता
1 day agoकल या परसों, दुर्गा अष्टमी कब है? यहां जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त
1 day agoमां कालरात्रि को समर्पित है नवरात्रि का सातवां दिन, जानें पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में किस उम्र की कन्याओं को कराएं भोजन? जानें धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में पूजा के साथ करें ये चमत्कारी उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
1 day agoकब है अहोई अष्टमी? संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए करें व्रत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines