हनुमान जी की फोटो कब, कहां और क्यों लगानी चाहिए? जानें तस्वीर कैसे बदलेगी तकदीर

Lord Hanuman Photo Benefits: परम रामभक्त श्री हनुमान जी की विभिन्न मुद्राओं वाले चित्र केवल देखने या घटना को समझने के लिए ही नहीं हैं, बल्कि ये चित्र जीवन की भांति-भांति की समस्याओं को दूर करने के लिए भी लगाए जाते हैं। आइए जानते हैं, हनुमान जी की फोटो कब, कहां और क्यों लगानी चाहिए?

Lord-Hanuman-Photo-Benefits

Lord Hanuman Photo Benefits: धार्मिक मान्यता के अनुसार बजरंग बली हनुमान जी को संकट मोचक इसलिए कहते हैं, क्योंकि कोई भी मुश्किल हो, कोई भी संकट हो, कैसी भी परेशानी हो, वे सब दुःख-कष्ट दूर कर देते हैं। तस्वीर से कैसे तकदीर बदलती है, यह हनुमान जी विभिन्न मुद्राओं वाली फोटो की पूजा करने वाले भक्त और श्रद्धालु बेहतर जानते हैं। आइए जानते हैं, उनकी किस मुद्रा वाली फोटो से क्या फल मिलता है और किस समस्या के समाधान के लिए उनकी कौन-सी फोटो कब, कहां और क्यों लगानी चाहिए?

विज्ञापन

गदाधारी हनुमान जी: किसी भी परेशानी, संकट या बाधा को दूर करने के लिए गदाधारी हनुमान जी की यह फोटो पूर्व दिशा दिशा में लगाएं।

विज्ञापन

वरदान मुद्रा में हनुमान जी: भवन निर्माण में बाधा, जमीन-जायदाद के झगड़े, शत्रु भय से निजात पाने के लिए हनुमान जी यह तस्वीर उत्तर दिशा में लगाना काफी लाभकारी होता है।

तुलसीदास जी को वरदान देते हनुमान जी: यदि करियर के बाधा आ रही हो, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति नहीं हो रही है, लेखन कार्य में समस्या हो, तो हनुमान जी यह फोटो पूर्व दिशा में लगाएं।

विज्ञापन

संजीवनी बूटी वाले हनुमान जी: बीमारी को दूर करने के लिए हनुमान जी के यह फोटो घर में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से लाभ होता है।

विज्ञापन

सीताराम सहित हनुमान जी: आर्थिक संकट दूर करने और कर्ज से मुक्ति के लिए बजरंग बली की तस्वीर पूर्व दिशा में लगाने से शीघ्र फायदा होगा।

उड़ते हुए हनुमान जी: यदि जीवन में तरक्की यदि रुक गई है, कोई काम अटक गया है, तो हनुमान जी यह फोटो स्टडी रूम या पूर्व दिशा में लगाएं।

विज्ञापन

भगवान राम और लक्षमण को कंधे पर उठाए हुए हनुमानजी: पारिवारिक समस्याओं के बोझ वहन करने क्षमता बढ़ाने और मित्रता को मजबूत करने लिए यह तस्वीर घर के मुख्य कक्ष में लगाने से फायदा होता है।

रावण सभा में अपनी पूंछ आसन पर बैठे हनुमान जी: मृत्यु भय को दूर करने और अपने शत्रुओं पर विजय पाने के लिए यह चित्र घर की दक्षिणी दीवार पर लगाएं।

विज्ञापन

पंचमुखी हनुमान जी: जीवन के हर क्षेत्र में विकास करने और सफलता पाने के लिए पंचमुखी हनुमान जी तस्वीर पूजा घर में रखें।

विज्ञापन

सुरसा को निगलते हनुमान जी: घर के मुख्य कक्ष में हनुमान जी की यह तस्वीर लगाने से जीवन की बड़ी से बड़ी विपत्तियों से लड़ने का हौसला मिलता है और जीत सुनिश्चित होती है।

राम दरबार में हनुमान जी: परिवार में एकता बनी रहे और घर में सौभाग्य और समृद्धि में सदैव वृद्धि हो, इसके लिए राम दरबार में हनुमान जी वाली फोटो लगाने से जीवन सुखमय होता है। यह फोटो लिविंग रूम या बैठकखाने में लगानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ