Loan Giving Mistakes: आपने यह सुना होगा कि कई लोगों ने जो पैसा उधार दिया था, वह कभी वापस नहीं आया. मदद करने की नीयत से दिया गया धन जब लौटकर नहीं आता, तो रिश्तों में तनाव और आर्थिक परेशानियां दोनों बढ़ जाती हैं. पुराने समय से ही धन लेन-देन को लेकर कई व्यावहारिक नियम और परंपराएं बताई गई हैं, जिन्हें आज भी उपयोगी माना जाता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि धन का लेन-देन करते समय दिशा, तरीका और आदतों में की गई छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ी समस्या बन सकती हैं. आइए समझते हैं ये 3 प्रमुख गलतियां क्या हैं और इनसे कैसे बचें?
गलत दिशा की ओर देखकर धन का लेनदेन
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, धन का लेन-देन करते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कहा जाता है कि दक्षिण दिशा की ओर देखकर पैसा उधार देने से उसके वापस मिलने की संभावना कम हो जाती है. वहीं, पश्चिम दिशा की ओर देखकर पैसा लेने से धन का उपयोग अक्सर बीमारियों या अनचाहे खर्चों में हो जाता है. उधार लेते या देते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर चेहरा रखना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि ये दिशाएँ सकारात्मक ऊर्जा और स्थिरता का प्रतीक हैं.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की ये 3 सलाह मान लीं, तो हर मुश्किल से हो सकता है बचाव
लेन-देन में हाथ का गलत प्रयोग
धन का लेन-देन करते समय हाथ का उपयोग भी महत्वपूर्ण माना गया है. कई परंपराओं में माना गया है कि पैसा देते समय दाहिने हाथ का प्रयोग करना चाहिए. लेते समय बाएं हाथ का प्रयोग शुभ माना जाता है. यह नियम सिर्फ आस्था से जुड़ा नहीं, बल्कि व्यवहारिक भी है. दाहिने हाथ से देना सम्मान और स्वीकृति का संकेत माना जाता है. वहीं बाएँ हाथ से लेना विनम्रता का भाव दर्शाता है. इससे लेन-देन के दौरान स्पष्टता और सम्मान दोनों बने रहते हैं.
नोट गिनने की गलत आदत
कई लोग नोट गिनते समय बार-बार उंगलियों पर थूक लगाते हैं, जो न सिर्फ अस्वच्छ है बल्कि अशुभ माना जाता है. यह आदत धन के प्रति असम्मान दर्शाती है, नोटों को गंदा करती है, जिसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, और इससे आपके लेन-देन की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है. वहीं, आज के समय में स्वच्छ और शालीन व्यवहार भी धन आकर्षित करने के तौर पर देखा जाता है.
अपनाएं ये उपयोगी आदतें
कुछ आसान आदतें अपनाकर धन के प्रवाह को बेहतर बना सकते हैं. लेन-देन हमेशा स्पष्ट शर्तों के साथ करनी चाहिए. उधार को लिखित रूप में रखने की आदत डालनी चाहिए. इसके साथ ही, जिस व्यक्ति को उधार दे रहे हैं, उसकी विश्वसनीयता जरूर परखें. बड़े धन लेन-देन में गवाह या डिजिटल रिकॉर्ड रखना बुद्धिमानी है. पैसे को हमेशा सम्मानपूर्वक दें और लें, न तो मुड़ा-तुड़ा नोट दें और न ही अस्वच्छ तरीके से गिनें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
5 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
6 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
8 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
12 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines