Line of Illicit Relationships: हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक इंसान का भविष्य, उसके कर्म और उन कर्मों का फल, ये सभी हाथ की रेखाओं में दर्ज होते हैं। स्वभाव और स्वास्थ्य कैसा होगा, पढ़ाई-लिखाई कैसी होगी, जीवन में कौन क्या बनेगा, अमीर होगा या गरीब, ये सब भविष्यवाणियां हाथ की चंद लकीरों से की जा सकती हैं। इस शास्त्र के एक्सपर्ट यह भी बता देते हैं कि आपकी कितनी शादियां होंगी, कितने संतान होंगे, आपके अवैध संबंध होंगे या नहीं आदि। आइए जानते हैं, हाथ की किन रेखाओं से किसी जातक (व्यक्ति) के अवैध संबंध होने के संकेत मिलते हैं?
बुध पर्वत पर रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बुध पर्वत की पास की रेखाओं से किसी व्यक्ति के विवाह, एक से अधिक पत्नी और प्रेम संबंध आदि का पता चलता है। इसी पर्वत के पास बनी रेखाओं से अवैध संबंध के संकेत भी मिलते हैं। जब यहां बनी रेखा अंतिम सिरे पर दोमुंही या इससे अधिक रूप में बंट जाती है, तो वह किसी व्यक्ति के अवैध संबंध होने की प्रबल संभावना रहती है। ये रेखा एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर यानी विवाहेतर संबंध होने के भी संकेत देता है। इस रेखा को आप नीचे दिए चित्र में देख सकते हैं।
मस्तिष्क रेखा से निकली उर्ध्वगामी रेखा
हस्त रेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब हथेली की मस्तिष्क रेखा के पास से कोई रेखा उर्ध्वगामी यानी ऊपर की ओर जाती है और शनि रेखा को क्रॉस कर शनि पर्वत तक बन जाती है, तो यह रेखा भी किसी जातक (व्यक्ति) के अवैध संबंध होने की निशानी होती है। साथ ही यह रेखा ये भी घोषणा करती है कि व्यक्ति नीच और विचार का गंदा हो सकता है।
शुक्र पर्वत पर जालीदार संरचना
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली के शुक्र पर्वत का संबंध प्रेम, रोमांस, वैवाहिक सुख और भौतिक सुख-सुविधाओं से है। इस पर्वत पर आड़ी रेखाओं का होना यौन शक्ति और सुख के लिए अच्छा माना गया है। लेकिन जब शुक्र पर्वत पर जालीदार संरचना बन जाती है, तब यह दूषित हो जाता है। माना जाता है कि तब व्यक्ति कामी, लम्पट और गंदी सोच का हो जाता है, जिसके नाजायज संबध भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पूजा करते समय भूल से भी न करें ये 7 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा फल
ये भी पढ़ें: अपनी राशि के रंग के अनुसार खरीदें फ्रिज, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
12 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
13 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
17 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
19 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
19 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines