हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chanakya Niti: जिंदगी भर गरीब रहते हैं ये 5 लोग, हमेशा रहती है पैसों की दिक्कत !

Chanakya Niti: चाणक्य नीतिशास्त्र में वर्णित नीतियों का अगर पालन किया जाए तो मनुष्य कभी भी दुखी नहीं हो सकता। इन नीतियों को जानने के बाद अपने जीवन में जो चाहे वो पा सकता है। लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं कि 5 तरह के मनुष्य कभी भी जीवन में अमीर नहीं बन सकते।

विज्ञापन
chanakya niti in hindi

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार मनुष्य का कर्म ही उसे गरीब और अमीर बनाता है। मनुष्य यदि समय का सही उपयोग करता है तो उसे धनवान और सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता। वहीं जो मनुष्य ये पांच कर्म करता है वह जीवन भर गरीब ही रहता है।

1. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो मनुष्य ब्रह्म मुहूर्त में नहीं उठता, सूर्योदय के बाद भी सोता रहता है, उसे जीवन भर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मनुष्यों से माता लक्ष्मी भी हमेशा रुष्ट ही रहती है। इसलिए मनुष्यों को चाहिए कि वह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान कर ले।

2. आचार्य चाणक्य अपने नीतिशास्त्र में लिखते हैं कि जो मनुष्य आलस्य को नहीं त्याग पाता, वर्तमान में होने वाले कामों को भविष्य के लिए टाल देता है, ऐसा मनुष्य भी धन की कमी से जीवन भर जूझता रहता है।

विज्ञापन

3, चाणक्य का कहना है कि जो मनुष्य घर को साफ नहीं रखता, रोज घर में झाड़ू नहीं देते या जो साफ कपड़े नहीं पहनता, उसके जीवन में भी धन की कमी बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई न होती हो या जो मनुष्य साफ कपड़े नहीं पहनता हो उसके यहां माता लक्ष्मी कभी भी वास नहीं करती।

4. चाणक्य नीतिशास्त्र में बताया गया है कि जो मनुष्य अधिक भोजन करता है या दूसरे  के हिस्सों का भी भोजन कर लेता है, ऐसा मनुष्य भी जीवन भर गरीब ही रहता है। चाणक्य की मानें तो ऐसा मनुष्य जो भी कमाता है वह भोजन पर खर्च कर लेता है। जिसकी वजह से वह बचत भी नहीं कर पाता। इतना ही नहीं कभी-कभी अत्यधिक भोजन करने के कारण ऐसा मनुष्य बीमार भी हो जाता है और सारा बचत का धन बीमारी में खर्च हो जाता है। इसलिए मनुष्यों को चाहिए कि वह उतना ही भोजन करे जितना जीने के लिए आवश्यक हो।

विज्ञापन

5. आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति हमेशा कटु वचन बोलता है, उसके पास भी माता लक्ष्मी नहीं रहती और वह जीवन भर गरीब ही रहता है। कटु वचन बोलने वाला मनुष्य कोई भी काम सफलता पूर्वक नहीं कर पाता है। ऐसे में उसे जीवनभर पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-Chanakya Niti: जहां ये 4 चीजें न हों, वहां भूलकर भी न जाएं!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola