Finger Bigger Than Thumb Meaning: सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन और सटीक भारतीय विद्या है, जिसके जरिए शरीर के लक्षणों और अंगों के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व व भविष्य के बारे में पता चलता है. इसमें पैर के अंगूठे और उंगलियों का बड़ा या छोटा होना भी एक अहम संकेत माना गया है. कुछ लोगों को ये बात अजीब लग सकती है, लेकिन ये शारीरिक लक्षण व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं. यहां तक कि इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, करियर, बुद्धिमत्ता, रिश्ते और भाग्य के बारे में जरूरी बातें भी पता चल सकती हैं. चलिए अब जानते हैं पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली के बड़े होने के महत्व के बारे में.
भाग्यशाली होने का अहम संकेत
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली काफी ज्यादा बड़ी होती है, वो बहुत ज्यादा भाग्यशाली होते हैं. ये लोग जो भी काम करते हैं, उसमें उन्हें सफलता जरूर मिलती है.
चेहरा होता है आकर्षित
पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली का थोड़ा-सा बड़ा होना भी शुभ संकेत है. ऐसे लोगों का चेहरा आकर्षित होता है. ये लोग अपनी मीठी बातों से दूसरों को अपनी ओर खींच लेते हैं. इसी वजह से इन लोगों के दोस्त भी आसानी से बन जाते हैं.
ये भी पढ़ें- Samudrik Shastra: लड़के या लड़की, किस के कमर पर तिल होना है राजयोग की निशानी? जानें शुभ-अशुभ संकेत
काफी जिद्दी स्वभाव होता है
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली बड़ी होती है, उनका स्वभाव काफी जिद्दी होता है. ये आसानी से लोगों की बातों को नहीं मानते हैं, बल्कि हमेशा अपने मन-मुताबिक कार्य करते हैं. इसके अलावा इन लोगों को करियर के शुरुआती दिनों में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कई बार इन लोगों की उम्मीद भी टूटती है, लेकिन ये हार नहीं मानते हैं और अपने जिद्दी स्वभाव से बड़ी सफलता हासिल करते हैं.
जीवन में रहती है स्थिरता
जिन लोगों के पैर का अंगूठा और उसके बगल वाली उंगली बराबर होती है, उनके जीवन में अधिकतर समय स्थिरता रहती है. इन लोगों का स्वभाव शांत होता है. ये चुपचाप अपना काम करना पसंद करते हैं और दिखावा नहीं करते हैं. इसके अलावा ये कभी किसी का बुरा नहीं सोचते हैं.
ये भी पढ़ें- Forehead Lines: माथे पर 3 से ज्यादा रेखा और V बनना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
51 mins agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
2 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
19 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
20 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines